• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

हेमंत सोरेन कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानिए किसको मिला कौन सा मंत्रालय

Mochan Samachar by Mochan Samachar
08/07/2024
in देश
0
हेमंत सोरेन कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानिए किसको मिला कौन सा मंत्रालय
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) ने अपने 11 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सोमवार देर शाम अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इस बंटवारे में मंत्री हफीजुल हसन का कद बढ़ा है। इन्हें चार-चार विभाग का दायित्व दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य के अतिरिक्त खाद्य आपूर्ति का भी जिम्मा दिया गया है। आलमगीर आलम के सारे विभाग इरफान अंसारी को दे दिए गए है।

हेमंत सोरेन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, गृह (कारा सहित), पथ निर्माण, भवन निर्माण और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य सहित) अपने पास रखे हैं। उनके पास वे सभी विभाग रहेंगे, जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं।

चंपाई सोरेन : जल संसाधन विभाग,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

डॉ रामेश्वर उरांव : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रामेश्वर उरांव को एक बार फिर वित्त मंत्री बनाया गया है। वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, संसदीय कार्य विभाग

सत्यानंद भोक्ता : राष्ट्रीय जनता दल के नेता सत्यानंद भोक्ता को एक बार फिर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। उनको उद्योग विभाग का भी मंत्री बनाया गया है।

बैद्यनाथ राम : हेमंत सोरेन की सरकार में पहली बार मंत्री बने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बैद्यनाथ राम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का मंत्री बनाया गया। वह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग भी देखेंगे।

दीपक बिरुवा : दीपक बिरुवा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग का मंत्री बनाया गया है। वह परिवहन विभाग के भी मंत्री बनाए गए हैं।

बन्ना गुप्ता : बन्ना गुप्ता को पहले की तरह स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। उनको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इरफान अंसारी : झारखंड सरकार में पहली बार मंत्री बनने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है।

मिथिलेश ठाकुर : गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर को हेमंत सोरेन की सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का मंत्री बनाया गया है।

हफीजुल हसन : हफीजुल हसन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह नगर विकास एवं आवास विभाग के भी मंत्री होंगे।

बेबी देवी : झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इस बार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है। पहले उन्हें उत्पाद विभाग का मंत्री बनाया गया था।

दीपिका पांडेय : पहली बार मंत्री बनी दीपिका पांडेय सिंह को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren
Previous Post

बंगाल सरकार की अर्जी खारिज, जारी रहेगी संदेशखाली मामले की CBI जांच

Next Post

PM MODI रूस की दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

Next Post
PM MODI रूस की दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

PM MODI रूस की दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In