• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

“दिव्य कला शक्ति” सांस्कृतिक कार्यक्रम दिव्‍यांगजनों की असाधारण प्रतिभाओं का करता है प्रदर्शन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/01/2024
in देश
0
“दिव्य कला शक्ति” सांस्कृतिक कार्यक्रम दिव्‍यांगजनों की असाधारण प्रतिभाओं का करता है प्रदर्शन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण विभाग ने गुजरात के अहमदाबाद में अपने समग्र क्षेत्रीय केंद्र के माध्यम से अहमदाबाद के प्रतिष्ठित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में समावेशिता और कलात्मक कौशल के उत्सव के रूप में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम “दिव्य कला शक्ति” प्रस्तुत किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार

विभाग के केंद्रीय समग्र क्षेत्रीय केंद्र अहमदाबाद के आयोजन में इस अद्वितीय कार्यक्रम ने दिव्यांग व्यक्तियों की छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उनकी रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में पूरे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 100 दिव्यांग कलाकार शामिल थे, जिन्होंने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन के साथ मंच संभाला।

भाव-विभोर करने वाले समूह नृत्य से लेकर मनमोहक एकल प्रदर्शन, मधुर समूह गीत से लेकर मनमोहक एकल प्रस्तुति और विशेष कला प्रदर्शन तक – “दिव्य कला शक्ति” प्रतिभागियों की उल्लेखनीय क्षमताओं का एक प्रमाण था।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ए. नारायणस्वामी और अहमदाबाद के पूर्व संसद सदस्य श्री हसमुख भाई सोमाभाई पटेल सहित विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। उन्‍होंने विविध क्षमताओं वाले दिव्‍यांगजनों को सशक्‍त बनाने के महत्‍व पर जोर दिया।शाम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह था, जिसमें प्रतिभागियों को उनकी असाधारण प्रतिभा के सम्मान के प्रतीक के रूप में कुल 300,000 रुपये के चेक प्रदान किए गए। इस सम्‍मान समारोह ने न केवल उनकी कलात्मक उपलब्धियों को स्वीकार किया बल्कि विविधता का जश्न मनाने वाले एक समावेशी समाज को बढ़ावा देने के महत्व को भी रेखांकित किया। “दिव्य कला शक्ति” प्रेरणा की एक किरण के रूप में, बाधाओं को तोड़ती है और प्रत्येक व्यक्ति के भीतर मौजूद असीमित क्षमता का प्रदर्शन करती है। इस सांस्कृतिक उत्सव ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि दिव्यांगजनों की विविध प्रतिभाओं के लिए गहरी समझ और सराहना को बढ़ावा देते हुए दर्शकों के दिलों को समृद्ध भी किया।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: "दिव्य कला शक्ति" सांस्कृतिक कार्यक्रम दिव्‍यांगजनों की असाधारण प्रतिभाओं का करता है प्रदर्शनDivya Kala Shakti" cultural program showcases the extraordinary talents of persons with disabilitiesmochan samachaarpib
Previous Post

“मैं तमिलनाडु के युवाओं में एक नई आशा का उदय देख सकता हूं, यह आशा विकसित भारत की ऊर्जा बनेगी” : प्रधानमंत्री

Next Post

आरईसी लिमिटेड ने अगले 5 वर्षों में 35,000 करोड़ रुपये तक की मल्टी-मॉडल अवसंरचना परियोजनाओं को निधि उपलब्ध कराने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ किया समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.