• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, 8 अप्रैल से लागू होंगे नए दाम

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/04/2025
in देश
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नया दाम 8 अप्रैल से लागू होगा। यह बढ़ोतरी 14.2 किलो के सब्सिडी और नॉन-सब्सिडी दोनों तरह के सिलेंडरों पर लागू होगी, जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी भी शामिल हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की कीमत अब 500 रुपये से बढ़कर 550 रुपये हो जाएगी। वहीं अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को अब 803 रुपये की जगह 853 रुपये चुकाने होंगे।

पुरी ने बताया कि एलपीजी की कीमतों की समीक्षा हर 2 से 3 हफ्ते में होती है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार की दरों पर निर्भर करती है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब ठीक एक हफ्ते पहले 1 अप्रैल को 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 41 रुपये की कटौती की गई थी। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,762 रुपये है।

गौरतलब है कि भारत अपनी 60% एलपीजी जरूरतें आयात करता है, जिससे इसकी कीमतें वैश्विक बाजार पर काफी निर्भर करती हैं। जुलाई 2023 में एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमत 385 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी, जो फरवरी 2025 में 63% बढ़कर 629 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गई।

लोकसभा में पेश सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10.33 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हैं। वहीं देश में कुल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 32.94 करोड़ है। गौरतलब है कि अगस्त 2024 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी हुई है।

Tags: Domestic LPG cylinder price increased by Rs 50lpg price hikenew prices will be applicable from April 8
Previous Post

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी

Next Post

Ultraviolette ने अपनी एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट लाइन के साथ डिजाइन और टेक्नोलॉजी का किया शानदार प्रदर्शन

Next Post
Ultraviolette ने अपनी एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट लाइन के साथ डिजाइन और टेक्नोलॉजी का किया शानदार प्रदर्शन

Ultraviolette ने अपनी एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट लाइन के साथ डिजाइन और टेक्नोलॉजी का किया शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.