• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

हमारे दिव्यांगजन मित्र जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे हैं

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए बनाए गए 35 नए जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्रों का उद्घाटन किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/03/2024
in देश
0
हमारे दिव्यांगजन मित्र जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे हैं
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : नए जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र के उद्घाटन अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे दिव्यांगजन मित्र जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  दिव्यांगजनों को सर्वोत्तम संभव सेवाएं प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता और परम कर्तव्य रहा है। इसलिए हमने केंद्रीय योजना दिशा-निर्देशों में भी कई बदलाव किए हैं ताकि डीडीआरसी के सुचारू संचालन में सहायता मिल सके।


डॉ वीरेंद्र कुमार ने नए स्थापित डीडीआरसी केंद्रों की सराहना करते हुए कहा कि यह सभी केंद्र टेली-मेडिसिन सेवाएं प्रदान करने, यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण में दिव्यांगजनों की मदद करने इत्यादि जैसी नई प्रोद्योगिकियों को भी अपनाएंगे। डॉ वीरेंद्र कुमार ने गैर-सरकारी संगठनों का आह्वान किया कि वह भी पुनर्वास सेवाओं में उत्कृष्ट केंद्र के रुप में स्वयं को साबित करें।

सुश्री प्रतिमा भौमिक ने इस अवसर पर कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हमारे दिव्यांग भाई-बहनों के लिए जो संवेदनशीलता है उसी का परिणाम यह नए डीडीआरसी केंद्र है। डीडीआरसी दिव्यांगजनों के लिए जमीनी स्तर पर पुनर्वास प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम है।  इससे दिव्यांग भाई-बहनों को दूर-दराज के इलाके में सुविधा के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि  दिव्यांगजनों के हित के लिए पिछले कई वर्षों में कई सारी योजनाएं लाई गई हैं। मंत्री जी का हमेशा से यह आग्रह रहा है कि हमारी योजनाओं का विस्तारीकरण किया जाए ताकि हमारे दिव्यांग भाई-बहनों को को योजनाओं का लाभ मिल सके। हमारा यह प्रयत्न है कि देश के हर कोने में 100 किलोमीटर के अंदर दिव्यांगजनों के लिए हमारा कोई न कोई केंद्र जरुर मौजूद हो, चाहे सीआरसी, डीडीआरसी, डीडीआरएस या अन्य केंद्र हों।

कार्यक्रम के अंत में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त सचिव श्री राजीव शर्मा ने भौतिक एवं वर्चुअली उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं व सुविधाएं– दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्थापित यह नए जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्रों द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, पुनर्वास सेवाओं, प्रारंभिक पहचान, हस्तक्षेप और सहायक उपकरणों के फिटमेंट के प्रावधान के लिए दिव्यांगजनों के लिए वन-स्टॉप समाधान, यूडीआईडी पंजीकरण के लिए सुविधा केंद्र, दिव्यांगों को ऋण, बस पास और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अन्य रियायतें/सुविधाएं, प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स, फिजियोथेरेपी, भाषण और श्रवण थेरेपी, विशेष शिक्षा, माता-पिता परामर्श आदि  सुविधाएं दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही इन डीडीआरसी द्वारा जागरूकता सृजन और विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सरकारी और धर्मार्थ संस्थानों के माध्यम से सर्जिकल सुधार की रेफरल व्यवस्था भी की जाएगी।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Dr. Virendra Kumar inaugurated 35 new district disability rehabilitation centers built for the rehabilitation of disabled people.mochan samachaarpibडॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए बनाए गए 35 नए जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्रों का उद्घाटन किया
Previous Post

मोदी सरकार ने कई आतंकी हमलों के खूंखार मास्टरमाइंड मोहम्मद क़ासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान को आतंकवादी किया घोषित

Next Post

Railway Protection Force ने ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत 521 से अधिक खोए हुए बच्चों को मिलाया उनके परिवारों से

Next Post
Railway Protection Force ने ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत 521 से अधिक खोए हुए बच्चों को मिलाया उनके परिवारों से

Railway Protection Force ने ऑपरेशन "नन्हे फरिश्ते" के तहत 521 से अधिक खोए हुए बच्चों को मिलाया उनके परिवारों से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.