• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

डीआरडीओ एवं भारतीय सेना ने स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/04/2024
in देश
0
डीआरडीओ एवं भारतीय सेना ने स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित की गई मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) हथियार प्रणाली की प्रौद्योगिकी की उच्च श्रेष्ठता को साबित करने के उद्देश्य से उसका कई बार विभिन्न उड़ान विन्यासों में मूल्यांकन किया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  इस प्रणाली में एमपीएटीजीएम, लॉन्चर, लक्ष्य अधिग्रहण प्रणाली और अग्नि नियंत्रण इकाई शामिल थी।

जनरल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट्स (इन्फैंट्री, भारतीय सेना) में निर्धारित पूर्ण परिचालन आवरण के अनुपालन को हासिल करने की दिशा में पर्याप्त संख्या में मिसाइल फायरिंग परीक्षणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 13 अप्रैल, 2024 को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वारहेड उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। मिसाइल के प्रदर्शन और वारहेड के प्रदर्शन उल्लेखनीय पाए गए।

एमपीएटीजीएम के टेंडेम वारहेड सिस्टम की भेदन क्षमता का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और इसे आधुनिक कवच संरक्षित मुख्य युद्धक टैंक को परास्त करने में सक्षम पाया गया है। एटीजीएम प्रणाली दिन/रात और शीर्ष हमले की क्षमता से सुसज्जित है। इसकी ‘डुअल मोड सीकर’ कार्यक्षमता टैंक युद्ध में इस मिसाइल क्षमता के लिए एक महत्वपूर्ण मूल्यवर्धन है। इस परीक्षण के साथ, प्रौद्योगिकी विकास एवं सफल प्रदर्शन का कार्य संपन्न हो गया है और यह प्रणाली अब अंतिम उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों के लिए तैयार है, जोकि इसे भारतीय सेना में शामिल होने की ओर अग्रसर करेगा।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस प्रणाली के सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना की सराहना की है तथा इसे उन्नत प्रौद्योगिकी-आधारित रक्षा प्रणाली के विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव एवं डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी इन परीक्षणों से जुड़ी टीमों को बधाई दी।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: DRDO and Indian Army successfully test-fire indigenous man-portable anti-tank guided missile weapon system.mochan samachaarpibडीआरडीओ एवं भारतीय सेना ने स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया
Previous Post

भारत ने क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नेतृत्व करने की इच्छा के साथ विश्व क्वांटम दिवस 2024 मनाया

Next Post

29 जून से होगी अमरनाथ यात्रा शुरू, पंजीकरण कल से 

Next Post
29 जून से होगी अमरनाथ यात्रा शुरू, पंजीकरण कल से 

29 जून से होगी अमरनाथ यात्रा शुरू, पंजीकरण कल से 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In