• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

DRI ने बड़े सोना तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का 14.2 किलोग्राम विदेशी सोना और 4.73 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य संपत्ति की जब्त

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/03/2025
in देश
0
DRI ने बड़े सोना तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का 14.2 किलोग्राम विदेशी सोना और 4.73 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य संपत्ति की जब्त
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण अभियान में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सोने की छड़ें ले जा रहे एक यात्री को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष गुप्त सूचना के आधार पर 33 वर्षीया एक भारतीय महिला यात्री को पकड़ा, जो 3 मार्च, 2025 को एमीरेट्स की उड़ान से दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। जांच में उसके शरीर में छुपा कर ले जाई जा रही 14.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें पाई गईं। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत अधिकारियों ने 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी की इस वस्तु को जब्त कर लिया गया।

महिला को पकड़ने के बाद, डीआरआई के अधिकारियों ने बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उसके आवासीय परिसर की तलाशी ली, जहां वह अपने पति के साथ रहती है। तलाशी के बाद 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई। महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है। संगठित रूप से सोने की तस्करी करनेवाले नेटवर्क के लिए यह बड़ा झटका है। 14.2 किलोग्राम की यह खेप हाल के दिनों में बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

Directorate of Revenue Intelligence (DRI), busts major gold smuggling racket with seizure of 14.2 kg foreign-origin gold worth ₹12.56 crore and other assets worth ₹4.73 crore

Read more: https://t.co/xmgA5ycjk9 pic.twitter.com/g7phXSqtAc

— PIB India (@PIB_India) March 5, 2025

Tags: Directorate of Revenue IntelligenceGOLD SMUGGLING
Previous Post

उत्‍तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय 7 मार्च को कोलकाता में उत्तर-पूर्व व्यापार और निवेश रोड शो का करेगा आयोजन

Next Post

डॉ. मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 की घोषणा की, पैरा गेम्स में भाग लेंगे शीर्ष पैरालंपियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.