• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

INDIAN AIR FORCE ने आम चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की पहुंच बढ़ाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Election Commission of India

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/06/2024
in देश
0
INDIAN AIR FORCE ने आम चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की पहुंच बढ़ाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के परिवहन और हेलीकॉप्टर (HELICOPTER) बेड़े युद्ध और शांतिकाल में विभिन्न कार्य करते हैं। वायु रखरखाव, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान लड़ाकू सैनिकों की एयरलिफ्ट  द्वारा हमारे सैनिकों के रखरखाव की शांतिकालीन भूमिका के अलावा, राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनेक कार्य किए जाते हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) भारतीय वायुसेना विशेष रूप से नागरिक सहायता में सबसे आगे रही है। आम चुनाव-2024 के दौरान, पिछले कुछ महीनों में मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वैरिएंट), हल्के उपयोगी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों (एएलएच) ध्रुव द्वारा पर्याप्त उड़ान कार्य किए गए हैं।

भारतीय वायुसेना इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (electronic voting machines) की एयरलिफ्टिंग करने और भारत निर्वाचन आयोग के कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात करने के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय रूप से शामिल रही है,  जैसा इसने पिछले आम चुनाव/विधानसभा चुनावों के दौरान किया था।

आम चुनाव 2024 (general elections 2024) के दौरान, भारतीय वायुसेना ने देश के दूरदराज के उन क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां सड़क मार्ग से आवाजाही एक सुरक्षा चिंता बनी हुई थी। यह काम समयबद्ध था क्योंकि मतदान अधिकारियों को चुनाव की तारीख से दो दिन पहले ही प्रत्येक दूरस्थ मतदान केंद्र पर तैनात किया जाना था और मतदान के बाद उन्हें वापस भी लाना था।

भारतीय वायुसेना ने आम चुनाव-2024 के सात चरणों में से पांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  इसने 1750 से अधिक प्रयासों में 1000 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है। इस कठिन कार्य को सुरक्षा, मौसम, सड़क संपर्क आदि को ध्यान में रखते हुए परिसंपत्तियों के अधिक से अधिक उपयोग के लिए नोडल अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों के निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्तों (सी. ई. सी.) के साथ गहन तालमेल से पूरा किया गया था। भारतीय सेना (आई. ए.) और बी. एस. एफ. की हेलीकॉप्टर परिसंपत्तियों को भी आम चुनाव-2024 के सहज संचालन की समग्र योजना में शामिल किया गया था।

Tags: Election Commission of IndiaIndian Air Forceloksabha election 2024pib
Previous Post

Nitin Gadkari ने संभाला Ministry of Road Transport and Highways का कार्यभार

Next Post

Ministry of Parliamentary Affairs ने किया Yoga Workshop का आयोजन

Next Post
Ministry of Parliamentary Affairs ने किया Yoga Workshop का आयोजन

Ministry of Parliamentary Affairs ने किया Yoga Workshop का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.