• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राजकोषीय लाभ के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद से समझौता नहीं किया जा सकता : उपराष्ट्रपति

राष्ट्र की प्रगति के लिए विधायकों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व वाली संविधान सभा के सदस्यों के आचरण का अनुकरण करना चाहिए- उपराष्ट्रपति

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/12/2023
in देश
0
राजकोषीय लाभ के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद से समझौता नहीं किया जा सकता : उपराष्ट्रपति
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज भारत की प्रगति में तेजी लाने के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार  गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए विदेशी मुद्रा के उपयोग पर सवाल उठाते हुए उपराष्ट्रपति ने व्यापार, उद्योग और व्यवसाय जगत से आर्थिक राष्ट्रवाद को बनाए रखने की अपील की और प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह चेतावनी देते हुए कि राजकोषीय लाभ के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद से समझौता नहीं किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि जब हम इस प्रबुद्ध विचार को अपनाएंगे तो हमारी अर्थव्यवस्था को भारी उछाल मिलेगा।

आज नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन में ‘एक आर्थिक शक्ति के रूप में भारत का उदय’ विषय पर ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) द्वारा आयोजित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक व्याख्यान 2023 में भाषण देते हुए उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारत की संविधान सभा के शीर्ष पर रहते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को अंगीकार किया और सभी विधायकों से राष्ट्र की प्रगति के लिए संविधान सभा के सदस्यों के व्यवहार का अनुकरण करने का आह्वान किया।

भारत की अर्थव्यवस्था के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक की सफर के बारे में बात करते हुए उपराष्ट्रपति ने भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख किया जो इतिहास रच रही हैं। भारत के वैश्विक कद की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि आज पूरी दुनिया वैश्विक मामलों पर भारत को एक बुलंद आवाज के रूप में देखती है।

पूरी मानवता के लिए खतरा पैदा करने वाली जलवायु परिवर्तन की चुनौती को ध्यान में रखते हुए उपराष्ट्रपति ने प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी की राजकोषीय ताकत को पानी, पेट्रोलियम, बिजली जैसे संसाधनों के उपयोग का निर्धारण नहीं करना चाहिए। महात्मा गांधी का उद्धरण देते हुए श्री धनखड़ ने दर्शकों को याद दिलाया कि पृथ्वी पर हर किसी की ज़रूरत के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन हर किसी के लालच के लिए नहीं।

देश भर में महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने के एक मंच के रूप में ऑल इंडिया रेडियो के महत्व को बताते हुए उपराष्ट्रपति ने रेडियो माध्यम को एक नई पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने झूठे और सुनियोजित आख्यानों को बेअसर करने तथा नागरिकों तक प्रामाणिक जानकारी पहुंचना सुनिश्चित करने के माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को बताया।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा, प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी, ऑल इंडिया रेडियो की प्रधान महानिदेशक डॉ. वसुधा गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Economic nationalism cannot be compromised for fiscal gains: Vice Presidentmochan samachaarpibराजकोषीय लाभ के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद से समझौता नहीं किया जा सकता : उपराष्ट्रपति
Previous Post

अनुसंधान और नवोन्मेषण किसी भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : राष्ट्रपति

Next Post

सरकार ने संसद के 4 दिसम्‍बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पूर्व सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की

Next Post
सरकार ने संसद के 4 दिसम्‍बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पूर्व सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की

सरकार ने संसद के 4 दिसम्‍बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पूर्व सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.