• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सरकार ने संसद के 4 दिसम्‍बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पूर्व सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की

संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के सुचारु कामकाज के लिए सभी राजनीतिक दलों के सहयोग का आह्वान किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/12/2023
in देश
0
सरकार ने संसद के 4 दिसम्‍बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पूर्व सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र, 2023 की शुरुआत से पहले, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सदन में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार ने आज यहां एक बैठक की। केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने शुरुआत में बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार, 4 दिसम्‍बर, 2023 को शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यता को ध्‍यान में रखते हुए, सत्र शुक्रवार, 22 दिसम्‍बर, 2023 को समाप्त हो सकता है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार सत्र की 19 दिनों की अवधि के दौरान 15 बैठकें होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस सत्र के दौरान अस्थायी रूप से विधायी कार्य के 19 विषयों और 2 वित्तीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रक्रिया के नियमों के अंतर्गत संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा अनुमति दिए गए किसी भी मुद्दे पर सरकार सदन में चर्चा कराने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों के सुचारु कामकाज के लिए सभी दलों के नेताओं से सक्रिय सहयोग और समर्थन का भी अनुरोध किया। इस बैठक में विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); संसदीय कार्य राज्य मंत्री और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

संसद के दोनों सदनों के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को सुनने के बाद बैठक का समापन करते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने के लिए नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार संबंधित सदनों के नियमों के अनुसार और संबंधित पीठासीन अधिकारियों की अनुमति से इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

कुल मिलाकर, बैठक में तेईस राजनीतिक दलों के तीस (30) नेताओं ने भाग लिया।

 

17वीं लोकसभा के 14वें सत्र और राज्य सभा के 262वें सत्र के दौरान लाए जाने वाले संभावित विधेयकों की सूची

I – विधायी कार्य:-

1.         लोकसभा द्वारा पारित निरसन और संशोधन विधेयक, 2023.

2.         राज्यसभा द्वारा पारित अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023.

3.         राज्यसभा द्वारा पारित प्रेस और पत्र-पत्रिका पंजीकरण विधेयक, 2023.

4.         संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023.

5.         संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जन जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023.

6.         जम्‍मू और कश्‍मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023.

7.         जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023.

8.         भारतीय न्‍याय संहिता, 2023.

9.         भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023.

10.       भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023.

11.       डाकघर विधेयक, 2023.

12.       मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा शर्तों और कार्यालय अवधि) विधेयक, 2023.

13.       बॉयलर विधेयक, 2023.

14.       करों का अनंतिम संग्रहण विधेयक, 2023.

15.       केन्‍द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक 2023.

16.       जम्‍मू और कश्‍मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023.

17.       केन्‍द्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023.

18.       राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023.

19.       केन्‍द्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023

II – वित्‍तीय कार्य :-

1.         वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों की प्रस्तुति, चर्चा एवं मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक पेश करना, चर्चा और पारित करना।

2.         वर्ष 2020-21 के लिए अतिरिक्त अनुदान मांगें पेश करना, चर्चा एवं मतदान तथा संबंधित विनियोग विधेयक पेश करना, चर्चा एवं पारित करना।

 

4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। कुल 15 बैठकें होंगी। हमनें आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में 23 पार्टियां और 30 नेता शामिल हुए। शून्यकाल नियमित रूप से होता रहा है। हमनें अनुरोध किया कि रचनात्मक बहस के लिए अच्छा माहौल बनाए रखा जाना चाहिए। चर्चा नियमों और प्रक्रियाओं… pic.twitter.com/5EAegj32ge

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) December 2, 2023

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: mochan samachaarpibThe government held a meeting with leaders of various political parties in the House ahead of the winter session of Parliament starting from December 4.सरकार ने संसद के 4 दिसम्‍बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पूर्व सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की
Previous Post

राजकोषीय लाभ के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद से समझौता नहीं किया जा सकता : उपराष्ट्रपति

Next Post

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

Next Post
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.