• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक की गई आयोजित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/05/2024
in देश
0
आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक की गई आयोजित
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  :  एआईटीआईजीए (आसियान-भारत माल व्यापार समझौता) की समीक्षा के लिए संयुक्त समिति की चौथी बैठक 7-9 मई 2024 को मलेशिया के पुत्रजया में आयोजित की गई और इसकी सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस बैठक में भारत और सभी 10 आसियान देशों के प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया।

इसे पूरे क्षेत्र में व्यवसायों को व्यापार की दृष्टि से अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने हेतु एआईटीआईजीए की समीक्षा के लिए चर्चा मई 2023 में शुरू हुई थी। समीक्षा कार्य करने वाली संयुक्त समिति की अब तक चार बार बैठक हो चुकी है। संयुक्त समिति ने अपनी पहली दो बैठकों में समीक्षा वार्ता के लिए संदर्भ की शर्तों एवं बातचीत की संरचना को अंतिम रूप दिया और नई दिल्ली में 18-19 फरवरी 2024 को आयोजित अपनी तीसरी बैठक से एआईटीआईजीए की समीक्षा के लिए बातचीत शुरू की।

समीक्षा में समझौते के विभिन्न नीतिगत क्षेत्रों के मुद्दों को हल करने के लिए कुल 8 उप-समितियों का गठन किया गया है और इनमें से 5 उप-समितियों ने अपनी चर्चा शुरू कर दी है। सभी 5 उप-समितियों ने चौथी एआईटीआईजीए संयुक्त समिति को अपनी चर्चाओं के परिणामों की सूचना दी। इनमें से ‘राष्ट्रीय व्यवहार एवं बाजार की सुलभता’, ‘उदगम के नियम’, ‘मानक, तकनीकी विनियम और अनुरूपता मूल्यांकन प्रक्रियाएं’ और ‘कानूनी एवं संस्थागत मुद्दे’ से संबंधित चार उप-समितियों की बैठक मलेशिया के पुत्रजया में चौथी एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की बैठक के साथ हुई। स्वच्छता एवं पादप स्वच्छता से संबंधित उप-समिति की बैठक पूर्व में 3 मई, 2024 को हुई थी। संयुक्त समिति ने उप-समितियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि भारत के वैश्विक व्यापार में 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ आसियान भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है। वर्ष 2023-24 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 122.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रहा। एआईटीआईजीए के उन्नयन से द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा। दोनों पक्ष अगली बार 29-31 जुलाई 2024 को पांचवीं संयुक्त समिति की बैठक के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता में मिलेंगे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: AITIGAASEAN-India Goods Trade Agreement Joint Committeemochan samachaarpib
Previous Post

चौथे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी, 96 लोकसभा सीटों पर सोमवार को होगा मतदान

Next Post

POK भारत का है, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

Next Post
POK भारत का है, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

POK भारत का है, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In