• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

चौथे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी, 96 लोकसभा सीटों पर सोमवार को होगा मतदान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/05/2024
in देश
0
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारत निर्वाचन आयोग सोमवार को होने वाले आम चुनाव के चौथे चरण के लिए पूरी तरह तैयार है। चौथे चरण में, 10 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के साथ आंध्र प्रदेश की राज्य विधान सभा की सभी 175 सीटें और ओडिशा की राज्य विधानसभा की 28 सीटों के लिए मतदान होगा। यह जानकारी रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई।

मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तेलंगाना के 17 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक) बढ़ा दिया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार चौथे चरण में मतदान के लिए गर्म मौसम की स्थिति के बारे में कोई महत्वपूर्ण चिंता की बात नहीं है। हालांकि, मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पानी, शामियाना और पंखे जैसी सुविधाओं सहित चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आम चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई, 2024 को 10 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (सामान्य-64; अनुसूचित जनजाति-12; अनुसूचित जाति-20) के लिए होगा। चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चौथे चरण के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।

चौथे चरण के लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र के 12.49 लाख से अधिक पंजीकृत और 19.99 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। चुनाव आयोग की वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही काफी सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।

अब तक, आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण तक, 20 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Lok Sabha seatsloksabha election 2024voting
Previous Post

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए थमा प्रचार

Next Post

आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक की गई आयोजित

Next Post
आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक की गई आयोजित

आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक की गई आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.