• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

कोलकाता में हुई ड्रीम गर्ल 2 फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/08/2023
in देश
0
कोलकाता में हुई ड्रीम गर्ल 2 फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : फिल्म प्रेमियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) स्क्रीन पर आ गई है। जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार यह फिल्म जबरदस्त कॉमेडी और स्टार-स्टडेड कलाकारों के साथ प्रशंसकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की सुपरहीट जोड़ी है। जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है। विमल लाहोटी (थिंकिंक पिक्चर्ज़ लिमिटेड) द्वारा आयोजित फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग कोलकाता के पीवीआर मणि स्क्वायर मॉल में गुरुवार को पेज3 और मीडिया की उपस्थिति में संपन्न हुई।

ड्रीम गर्ल 2 दर्शकों को हंसाकर लोटपोट करने के साथ इसकी बेहद मनोरंजक कहानी है, फिल्म के कलाकारों में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), अनन्या पांडे (Ananya Pandey) , अन्नू कपूर (Annu Kapoor), परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी साब, मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह, रंजन राज सहित कई अन्य कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय का जलवा बिखेरा है।

इस अवसर पर, निर्देशक राज शांडिल्य ने कहा, ड्रीम गर्ल 2 एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आएगी। चाहे आप रोमांटिक कॉमेडी के प्रशंसक हों या बस अपना उत्साह बढ़ाने के लिए एक मनोरंजक फिल्म की तलाश में हों, इस फिल्म में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। यह शुरू से अंत तक हंसी का एक फब्बारा है। इस फिल्म के जरिये हमने एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव को पर्दे पर उतारने के लिए कड़ी मेहनत कर अपना दिल और आत्मा इसमें लगाकर फिल्म को तैयार किया है।

इस मौके पर संवाददाताओं से बात करते हुए ड्रीम गर्ल 2 के सह-निर्माता और थिंकिंक पिक्चरज़ लिमिटेड के एमडी विमल लाहोटी ने कहा, ड्रीम गर्ल 2 एक सिनेमा जगत में एक बड़ा रत्न है, जिसे देखने से किसी फिल्म प्रेमी को चूकना नहीं चाहिए। इस फिल्म में प्रफुल्लित करने वाली कॉमेडी का शानदार प्रदर्शन, इसकी आकर्षक कहानी, शानदार दृश्यों के साथ यह फिल्म एक अविस्मरणीय अनुभव है। मैं फिल्म प्रेमियों से ड्रीम गर्ल 2 के लिए बेपनाह इंतजार करने और उनसे मिले प्यार और फिल्म को अपना समर्थन देने को लेकर काफी अभिभूत हूं। यह देखकर खुशी होती है कि यह फिल्म सभी पीढ़ियों के लोगों को पसंद आई है। मैं दर्शकों के अटूट समर्थन के लिए उनका आभारी हूं।

यह मनोरंजन से भरपूर फिल्म शोभा कपूर, एकता आर कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) द्वारा निर्मित है। इसके सह-निर्माता विमल लाहोटी (थिंकिंक पिक्चर्ज़ लिमिटेड) और निर्देशक राज शांडिल्य हैं। यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 से देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Ananya PandeyAnnu KapoorAyushmann KhurranaDream Girl 2Grand screening of the film Dream Girl 2 in Kolkataअनन्या पांडेअन्नू कपूरआयुष्मान खुराना
Previous Post

राजस्थान में खेलो इंडिया के 18 अन्य केंद्रों में एक समर्पित खेल विज्ञान केंद्र के साथ एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र किया जाएगा स्थापित : खेल मंत्री

Next Post

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में जारी किया डाक टिकट 

Next Post
राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में जारी किया डाक टिकट 

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में जारी किया डाक टिकट 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In