• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

उच्च स्तरीय समिति ने एनटीए में सुधार के लिए छात्रों-अभिभावकों से मांगे सुझाव

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/06/2024
in देश
0
NEET-UG री-एग्जामिनेशन में 48 प्रत‍िशत छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्र की उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार और संभावित पुनर्गठन के बारे में छात्रों और अभिभावकों से सुझाव आमंत्रित किया है। परीक्षा निकाय एनटीए पर पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं का आरोप है।

शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति सुझावों के लिए एक समर्पित वेबसाइट तैयार की है।(https:Innovateindia.mygov.in/examination-reformsnta/) के माध्यम से फीडबैक आमंत्रित कर रही है। इस पर 7 जुलाई तक अपने सुझाव दे सकते हैं।

छात्र-अभिवावक एनटीए में सुधार के लिए दें सकते हैं सुझाव

इस पर छात्र-अभिवावक आदि परीक्षा निकाय एनटीए में सुधार के लिए अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। एनटीए देशभर में नीट, जेईई, सीयूईटी और यूजीसी-नेट जैसी प्रमुख परीक्षाएं आयोजित करता है।

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में कथित अनियमितता के आरोप के बाद 22 जून को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।

सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों और उच्च शिक्षण संस्थानों के सदस्यों वाली इस समिति का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की सिफारिश करना, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को बढ़ाना और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की संरचना और संचालन की समीक्षा करना है। समिति 27 जून से 7 जुलाई तक हितधारकों, विशेष रूप से छात्रों और अभिभावकों से सुझाव और विचार मांग रही है।

Tags: NTA
Previous Post

सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार : धर्मेंद्र प्रधान

Next Post

अंडमान सागर में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

Next Post
अंडमान सागर में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

अंडमान सागर में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.