• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पिछले एक वर्ष में 7.3 करोड़ इंटरनेट ग्राहक और 7.7 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहक बढ़े

भारतीय दूरसंचार क्षेत्र ने 2023-2024 में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 119.9 करोड़ हुई, ब्रॉडबैंड सेवाओं में 9.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/08/2024
in देश
0
ट्राई के नाम पर होनेवाली धोखाधड़ी से सावधान
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) (Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) द्वारा जारी एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दूरसंचार क्षेत्र (Indian telecom sector) ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि की है।

रिपोर्ट में विभिन्न सेवाओं में महत्वपूर्ण विकास प्रवृत्तियों और प्रमुख मापदंडों पर प्रकाश डाला गया है। यह रिपोर्ट सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रस्तुत की गई सूचना के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में समग्र टेली-घनत्व मार्च 2023 के अंत में 84.51 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में 1.39 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से 85.69 प्रतिशत हो चुका है।

रिपोर्ट में मुख्य निष्कर्ष निम्नलिखित हैं:

  1. कुल इंटरनेट (INTERNET) उपभोक्ताओं में वृद्धि: मार्च 2023 के अंत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की कुल संख्या 88.1 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में 8.30 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 95.4 करोड़ हो गई, जिससे पिछले एक वर्ष में इंटरनेट उपभोक्ता 7.3 करोड़ बढ़ गए।
  2. ब्रॉडबैंड (Broadband) ग्राहकों का प्रभुत्व: ब्रॉडबैंड सेवाओं ने अपनी प्रगति जारी रखी हुई है। ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या मार्च 2023 में 84.6 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 में 92.4 करोड़ हो गई। 7.8 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहकों की भारी वृद्धि के साथ 9.15 प्रतिशत की यह मजबूत वृद्धि दर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के महत्व को रेखांकित करती है।
  3. डेटा खपत: वायरलेस डेटा ग्राहकों की संख्या मार्च 2023 के अंत में 84.6 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में 7.93 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 91.3 करोड़ हो गई है। इसके अलावा, वायरलेस डेटा उपयोग की कुल मात्रा वर्ष 2022-23 के दौरान 1,60,054 पीबी से बढ़कर वर्ष 2023-24 के दौरान 21.69 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 1,94,774 पीबी हो गई।
  4. टेलीफोन ग्राहकों में वृद्धि: भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या मार्च 2023 के अंत में 117.2 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में 119.9 करोड़ हो गई, जिसमें वार्षिक वृद्धि 2.30 प्रतिशत दर्ज की गई। भारत में समग्र टेली-घनत्व मार्च 2023 के अंत में 84.51 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में 1.39 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से 85.69 प्रतिशत हो गया।
  5. प्रति ग्राहक प्रति माह उपयोग का औसत मिनट (एमओयू) वर्ष 2022-23 के दौरान 919 से बढ़कर 2023-24 में 4.73 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ 963 हो गए।
  6. समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) भी वर्ष 2022-23 में 2,49,908 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 8.24 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2,70,504 करोड़ रुपये हो गया।

यह रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत में दूरसंचार सेवाओं के लिए प्रमुख मापदंडों और विकास के रुझानों को प्रस्तुत करते हुए, दूरसंचार सेवाओं पर एक व्यापक परिप्रेक्ष्य भी प्रदान करती है और विभिन्न हितधारकों, अनुसंधान एजेंसियों और विश्लेषकों के लिए एक संदर्भ दस्तावेज के रूप में काम करती है।

Tags: BroadbandINTERNETTelecom Regulatory Authority of India (TRAI)
Previous Post

MPOX : केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों को क‍िया सतर्क

Next Post

CII EXIM Conference 2024 : भारत का पूर्वी क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सुधार के लिए खनन और खनिजों से परे विविधता ला सकता है : धर्मेंद्र प्रधान

Next Post
CII EXIM Conference 2024 : भारत का पूर्वी क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सुधार के लिए खनन और खनिजों से परे विविधता ला सकता है : धर्मेंद्र प्रधान

CII EXIM Conference 2024 : भारत का पूर्वी क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सुधार के लिए खनन और खनिजों से परे विविधता ला सकता है : धर्मेंद्र प्रधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In