• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

“अगले 5 वर्षों में, तिरुवनंतपुरम में कोई भी पंचायत अटल टिंकरिंग लैब के बिना नहीं होगी”: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

घोषणा के 24 घंटे से भी कम समय में, तिरुवनंतपुरम के छह स्कूलों ने अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल) के लिए साइन-अप किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/03/2024
in देश
0
केंद्रीय मंत्री  राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के स्कूलों के लिए 10 अटल टिंकरिंग लैब की घोषणा की
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा तिरुवनंतपुरम में 10 अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) शुरू करने की घोषणा के 24 घंटे से भी कम समय में छह स्कूलों ने पहले ही इसके लिए साइन-अप कर लिया है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

कल, एनआईएमएस मेडिसिटी के छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव कार्यक्रम के दौरान, स्कूल स्तर पर इनोवेशन को बढ़ावा देने पर छात्रों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में, केंद्रीय मंत्री ने शुरुआती बिंदु के रूप में शहर के भीतर 10 स्कूलों में एटीएल शुरू करने की घोषणा की। श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “यह पहल स्कूल स्तर पर जिज्ञासा और एनोवेशन की भावना को बढ़ावा देने, तिरुवनंतपुरम में छात्रों को तेजी से विकसित हो रहे भविष्य के लिए तैयार करने के हमारे व्यापक प्रयास का हिस्सा है।“ इसके अतिरिक्त, निकट भविष्य में चार और स्कूलों को एटीएल प्राप्त होने की उम्मीद है, जिन्हें अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत स्थापित किया जा रहा है।

एटीएल प्राप्त करने के लिए निर्धारित स्कूलों में चिन्मय विद्यालय अट्टुकल, सेंट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल, एलन फेल्डमैन पब्लिक स्कूल, विक्ट्री वीएचएसएस ओलाथन्नी, जीएचएसएस बलरामपुरम और श्री चिथिरा थिरुनल आवासीय सेंट्रल स्कूल शामिल हैं। ये एटीएल व्यावहारिक सीखने के माहौल का समर्थन करने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे।

श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “ये लैब्स नए आइडियाज के लिए इनक्यूबेटर के रूप में कार्य करेंगी और छात्रों को निर्माण, बदलाव और एक्सप्लोर करने के लिए आवश्यक उपकरण और स्थान प्रदान करेंगी। इस पहल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता हमारे शैक्षिक पाठ्यक्रम में व्यावहारिक, नई शिक्षण विधियों को एकीकृत करने के महत्व पर प्रकाश डालती है।”

श्री राजीव चंद्रशेखर ने एक बयान जारी कर कहा, “अगले पांच वर्षों में, तिरुवनंतपुरम में कोई भी पंचायत अटल टिंकरिंग लैब के बिना नहीं छूटेगी”। यह पहल शेष स्कूलों को छात्रों के लिए एक उज्जवल और अधिक इनोवेटिव फ्यूचर को बढ़ावा देने की दिशा में इस रोमांचक यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: "In the next 5 years"अगले 5 वर्षों मेंmochan samachaarno panchayat in Thiruvananthapuram will be without Atal Tinkering Lab": Union Minister Rajeev Chandrasekharpibतिरुवनंतपुरम में कोई भी पंचायत अटल टिंकरिंग लैब के बिना नहीं होगी": केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
Previous Post

भारत सरकार और एडीबी ने भारत में फिनटेक इको-सिस्‍टम को मजबूत करने के लिए 23 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

Next Post

पूरे देश में 2,900 से अधिक कार्यस्थल ‘ईट राइट कैंपस’ के रूप में किए गए स्वीकार

Next Post
पूरे देश में 2,900 से अधिक कार्यस्थल ‘ईट राइट कैंपस’ के रूप में किए गए स्वीकार

पूरे देश में 2,900 से अधिक कार्यस्थल ‘ईट राइट कैंपस’ के रूप में किए गए स्वीकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In