• Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय डाक ने केवाईसी सत्यापन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के साथ की साझेदारी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/04/2025
in देश
0
भारतीय डाक ने केवाईसी सत्यापन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के साथ की साझेदारी
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : म्यूचुअल फंड उद्योग की ग्राहक को शामिल करने की प्रक्रिया (ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया) को पेश करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डाक विभाग (डीओपी) ने अपने निवेशकों के लिए डोर–टू–डोर केवाईसी सत्यापन सेवाएं प्रदान करने हेतु निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य पूरे भारत में निवेशकों के लिए सुविधा, सुरक्षा और अनुपालन सुनिश्चित करते हुए केवाईसी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है।

इस समझौता ज्ञापन पर डाक विभाग के व्यवसाय विकास निदेशालय की महाप्रबंधक सुश्री मनीषा बंसल बादल और निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संदीप सिक्का ने हस्ताक्षर किए।

देश के सबसे दूरदराज क्षेत्रों में मौजूदगी के साथ, भारतीय डाक की बेजोड़ पहुंच, इसे अपने निवेशक आधार का विस्तार करने की इच्छुक म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए एक आदर्श  भागीदार बनाती है। यूटीआई और एसयूयूटीआई के लिए कम समय में 5 लाख से अधिक केवाईसी सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक संभालने के बाद, भारतीय डाक ने बड़े पैमाने पर संचालन को कुशलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से प्रबंधित करने की अपनी क्षमता साबित कर दी है।

घर–घर जाकर (डोर–टू–डोर) केवाईसी सेवा, निवेशकों को घर से प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा प्रदान करेगी, जो निवेशकों, खासकर बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण लाभ है। यह साझेदारी भारत सरकार के जन निवेश पर जोर देने के अनुरूप है, जो आम जनता के लिए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुड़ी पहल है।

घर–घर जाकर केवाईसी सेवाओं की सुविधा देकर, भारतीय डाक उन व्यक्तियों के लिए वित्तीय उत्पादों तक आसान पहुंच प्रदान कर रहा है, जिन्हें गतिशीलता संबंधी समस्याओं या वित्तीय संस्थानों तक पहुंच की कमी के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ता है। यह पहल सुनिश्चित करती है कि ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों सहित आबादी का एक बड़ा हिस्सा बढ़ते म्यूचुअल फंड बाजार में भाग ले सकता है, जिससे उन्हें जानकारी आधारित निवेश निर्णय लेने और अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में सशक्त बनाया जा सके।

यह सहयोग भारतीय डाक की वित्तीय समावेशन और आर्थिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपने भरोसेमंद नेटवर्क के साथ, भारतीय डाक का लक्ष्य नई साझेदारियां बनाना और वित्तीय सेवा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना है।

Tags: India Post partners with Nippon India Mutual Fund to improve KYC verification services
Previous Post

गुजरात के जामनगर में वायुसेना का फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश

Next Post

BIS ने स्थायित्व और पर्यावरण संबंधी मानकों पर वार्षिक सम्मेलन किया आयोजित

Next Post
BIS ने स्थायित्व और पर्यावरण संबंधी मानकों पर वार्षिक सम्मेलन किया आयोजित

BIS ने स्थायित्व और पर्यावरण संबंधी मानकों पर वार्षिक सम्मेलन किया आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In