• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय सेना ने कारगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार रैली को किया रवाना

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/07/2024
in देश
0
भारतीय सेना ने कारगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार रैली को किया रवाना
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने 11 जुलाई, 2024 को करिअप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली छावनी से कारगिल युद्ध में भारत की विजय की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘हार्ट टू ब्रेवहार्ट्स’ नामक कार रैली को रवाना किया।

‘हार्ट टू ब्रेवहार्ट्स’ कार रैली कारगिल युद्ध वीरों के शौर्य, दृढ़ता और बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है। यह कारगिल युद्ध के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मनाई जा रही है। कार रैली को 30 जून 2024 को तनोट सीमा चौकी, तेजू और कोच्चि बंदरगाह से एक साथ झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान नागरिकों की ओर से देश भर के सैनिकों, विशेषकर सीमाओं पर तैनात सैनिकों को संदेश दिए गए।

विभिन्न टीम 9 जुलाई को दिल्ली में एकत्रित हुईं और आज उन्हें झंडी दिखाकर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक के लिए रवाना किया गया। रैली 15 जुलाई 2024 को कारगिल युद्ध स्मारक पर समाप्त होने से पहले 10000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

यह रैली मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न सैन्य स्टेशनों से होकर गुज़रती है और भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों का सम्मान करती है। सभी प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण और ध्वजारोहण समारोह, सेवारत कर्मियों, दिग्गजों, वीर नारियों और वीर सैनिकों के परिवारजनों और प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किए जा रहे हैं। कारगिल युद्ध के अदम्य प्रदर्शन करने वाले जाबाज़ों और वीर नारियों को सम्मानित किया जा रहा है।

भारतीय सेना के सहयोग से महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा आयोजित इस रैली में नागरिक अपने संदेश पत्र, कविता, रेखाचित्र और अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के रूप में भेज रहे हैं। जैसे-जैसे यह रैली देश के कोने-कोने से गुजर रही है, कारगिल युद्ध के दौरान साहस, बलिदान और देशभक्ति की कहानियां सुनाई जा रही हैं। संपूर्ण भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम से एकत्र किए गए पत्रों, संदेशों और पोस्टर/फोटोग्राफ के रूप में भी रैली द्वारा संदेश दिए जा रहे हैं। यह अभियान सभी भारतीयों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपनी प्रशंसा और सराहना व्यक्त करने का आह्वान और सुअवसर है।

source : pib

 

Tags: 25 years of Kargil Vijaycar rallydelhiIndian Armyहार्ट टू ब्रेवहार्ट्स
Previous Post

उद्धव ठाकरे, शरद पवार और अखिलेश यादव से म‍िलने सीएम जा रही है मुंबई, अंबानी के बेटे की शादी में होंगी शाम‍िल

Next Post

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को किए अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत

Next Post
चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को किए अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को किए अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In