• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय तटरक्षक जहाज वीरा ने नौ घायल मछुआरों को बचाया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/04/2024
in देश
0
भारतीय तटरक्षक जहाज वीरा ने नौ घायल मछुआरों को बचाया
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : आंध्र तट पर गश्त पर निकले भारतीय तटरक्षक जहाज वीरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन नौ मछुआरों को बचाया, जो 5 अप्रैल 2024 को अपनी नाव में आग लगने और उसके समुद्र में डूब जाने के कारण गंभीर रूप से झुलस व घायल हो गए थे। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) आईसीजीएस वीरा को विशाखापत्तनम बंदरगाह से लगभग 65 समुद्री मील की दूरी पर  भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव (आईएफबी) ‘दुर्गा भवानी’ में भीषण आग लगने के बारे में निकट की मछली पकड़ने वाली एक नाव से एक रेडियो संदेश मिला था। आंध्र में पंजीकृत एक नाव, आईएफबी दुर्गा भवानी, 26 मार्च 2024 को नौ चालक दल के साथ काकीनाडा बंदरगाह से  रवाना हुई थी। नाव में 5 अप्रैल को आग लगने की घटना हुई, जिसके परिणामस्वरूप जहाज पर एक गैस सिलेंडर फट गया। सभी नौ मछुआरे बचने के लिए पानी में कूद गए लेकिन इस दौरान उनमें से कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त मछली पकड़ने वाली नाव कुछ ही मिनटों में उसी स्थान पर डूब गई। आग और विस्फोट की जानकारी पास की एक नाव से तटरक्षक जहाज को दी गई, जो जीवित बचे लोगों को लेने के लिए आगे बढ़ा।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए, आईसीजीएस वीरा जीवित बचे लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ा और कुछ ही घंटों में घटनास्थल पर पहुंच गया। जीवित बचे सभी नौ लोगों को आईसीजी जहाज में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उन्हें एक मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

इस बीच, तटरक्षक जिला मुख्यालय संख्या 6 ने जेडी फिशरीज विशाखापत्तनम के साथ समन्वय करते हुए आईएफबी के गंभीर रूप से घायल चालक दल को निकालने के लिए तुरंत चिकित्सा टीमों के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था की। सभी घायल मछुआरों को आगे के इलाज के लिए विशाखापत्तनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। आईसीजी जहाज की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण, संपूर्ण बचाव अभियान छह घंटे की छोटी अवधि के भीतर पूरा हो गया। भारतीय तटरक्षक समुद्र में मछुआरों को सहायता प्रदान करने वाली प्रमुख एजेंसी होने के साथ-साथ समुद्र में खोज और बचाव की राष्ट्रीय समन्वय एजेंसी भी है।

 

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indian Coast Guard Ship Veera rescues nine injured fishermenmochan samachaarpibभारतीय तटरक्षक जहाज वीरा ने नौ घायल मछुआरों को बचाया
Previous Post

आईएनएस शारदा को ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

Next Post

RECPDCL ने अंतरराज्यीय विद्युत पारेषण परियोजना के लिए SPV सौंपे

Next Post
RECPDCL ने अंतरराज्यीय विद्युत पारेषण परियोजना के लिए SPV सौंपे

RECPDCL ने अंतरराज्यीय विद्युत पारेषण परियोजना के लिए SPV सौंपे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In