• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय नौसेना 06 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में हाफ मैराथन दौड़ का करेगी आयोजन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/04/2024
in देश
0
भारतीय नौसेना 06 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में हाफ मैराथन दौड़ का करेगी आयोजन
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारतीय नौसेना को 06 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में हाफ मैराथन दौड़ के आयोजन की घोषणा करते हुए बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है। इस आयोजन का मुख्‍य उद्देश्य नागरिक समाज के साथ नौसेना के संबंधों को मजबूत करना और देश की समुद्री सुरक्षा और हितों की रक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

यह दौड़ जीवन के सभी क्षेत्रों के प्रतिभागियों में अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में भी काम करेगी, जिससे उन्हें शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने और समग्र कल्याण सुनिश्चित करने के साधन के रूप में एक सक्रिय जीवन शैली चुनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

यह कार्यक्रम लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और समावेशिता के मूल्यों पर भी प्रकाश डालेगा। विविध पृष्ठभूमियों और समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों को सक्रिय रूप से शामिल करके, यह आयोजन सभी के लिए समावेशिता और समान अवसर की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सद्भाव और प्रतिस्पर्धा की भावना से लोगों को एक मंच पर लाने से एनसीआर और उससे आगे रहने वाले लोगों के बीच मजबूत संबंध विकसित होंगे। इसके अलावा युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होकर एक साहसिक जीवन जीने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सभी उम्र और फिटनेस स्तर के प्रतिभागियों के लिए हाफ मैराथन (21.1 किमी) दौड़ और 10 किमी और 05 किमी की दौड़ के आयोजन शामिल होंगे। इसे एक वार्षिक कार्यक्रम बनाने की परिकल्पना की गई है, जिसका आयोजन नौसेना द्वारा प्रत्‍येक वर्ष मुंबई, विशाखापत्तनम और कोच्चि में आयोजित किए जाने वाले इसी प्रकार के दो अन्य कार्यक्रमों के साथ मिलाकर किया जाएगा।

 

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
 

Tags: Indian Navy will organize Half Marathon race in New Delhi on 06 Oct 24mochan samachaarpibभारतीय नौसेना 06 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में हाफ मैराथन दौड़ का करेगी आयोजन
Previous Post

उपराष्ट्रपति ने उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Next Post

मौसम के हालात पर अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिये रखी जाएगी नजर : IMD

Next Post
मौसम के हालात पर अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिये  रखी जाएगी नजर :  IMD

मौसम के हालात पर अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिये रखी जाएगी नजर : IMD

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.