• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

JHARKHAND : स्थानीय लोगों की सक्रियता से माओवादियों का खतरनाक मंसूबा फेल, 35 आईईडी बरामद

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/07/2024
in देश
0
JHARKHAND : स्थानीय लोगों की सक्रियता से माओवादियों का खतरनाक मंसूबा फेल, 35 आईईडी बरामद
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : झारखंड (JHARKHAND) के गुमला (gumla) जिले में स्थानीय लोगों की सक्रियता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस (police) ने माओवादियों (Maoists) के खतरनाक मंसूबे को विफल करते हुए गुमला जिले के सुदूरवर्ती गुमला कुरुमगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क और एक अन्य स्थान पर विस्फोट करने के इरादे से लगाए गए 35 आईईडी (IEDs) बरामद किए हैं। बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को पांच केन बम को सड़क खोदकर निकाला और निष्क्रिय कर दिया।

इसके अलावा हरिनाखाड़ इलाके से करीब 30 आईईडी बरामद किए गए हैं। इनको शनिवार को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। बम करीब 200 फीट की दूरी तक सड़क के बीच बिछाया हुआ था। बम को निष्क्रिय करने के दौरान गांव के आसपास का इलाका धमाकों से गूंज उठा। इस रास्ते पर आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गयी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छानबीन कर रही है।

एसपी शंभू कुमार सिंह ने शनिवार बताया कि गुमला इलाका नक्सल प्रभावित है। माओवादियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए निर्माणाधीन कुटमा-बामड़ा सड़क पर पांच आईईडी बिछाए थे। बम निरोधक दस्ते और जगुआर पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात इनको निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने जमीन से एक तार निकला देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रांची (Ranchi) से बम निरोधक दस्ता (bomb squad) बुलाया गया। दस्ते ने बिना समय गंवाए पहुंच कर आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

Tags: bomb squadIEDsJharkhandMaoistsRanchi
Previous Post

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का बजट सत्र, 23 जुलाई को पेश होगा केंद्रीय बजट

Next Post

मालदा के आम ने घरेलू बाजार में भरी म‍िठास, निर्यात में पड़ी फ‍िक्‍की

Next Post
मालदा के आम ने घरेलू बाजार में भरी म‍िठास, निर्यात में पड़ी फ‍िक्‍की

मालदा के आम ने घरेलू बाजार में भरी म‍िठास, निर्यात में पड़ी फ‍िक्‍की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.