• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

महाकुम्भ 2025 : मौनी अमावस्या को ध्‍यान में रखते हुए प्रशासन ने बताया क्‍या करें व क्‍या न करें

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/01/2025
in देश
0
Maha Kumbh 2025 : चौथे दिन त्रिवेणी संगम में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा आपात स्थिति में मेला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है।

पुलिस का करें सहयोग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भनगर राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुम्भ के दूसरे अमृत स्नान मौनी अमावस्या को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। खासकर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है कि वो सजग रहें और किसी तरह की अफवाह में न फंसें। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या में पुलिस का सहयोग लें। पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

क्राउड मैनेजमेंट में सहयोग के लिए 

क्या करना है

संगम घाट पहुंचने के लिए अलग-अलग लेन से ही जाएं

गंगा स्नान के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें

आने वाले श्रद्धालु स्नान और दर्शन करने के बाद सीधे पार्किंग की ओर जाएं

मंदिरों में दर्शन के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें, वहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करें

जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग लें, पुलिस आपकी मदद के लिए है

ट्रैफिक पुलिस भी आपकी मदद के लिए तत्पर है

स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी सेक्टर में बने हॉस्पिटल में कराएं जांच

बैरिकेडिंग और पांटून पुलों पर धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी और धक्कामुक्की से बचें

कागज, जूट या इको फ्रेंडली बर्तनों और कुल्हड़ का ही प्रयोग करें

सभी घाट संगम घाट हैं, जिस घाट पर पहुंच जाएं वहीं स्नान करें

क्या नहीं करना है

श्रद्धालु कहीं एक साथ एक स्थान पर ना रुकें

किसी भी स्थिति में आने और जाने वाले श्रद्धालु आमने-सामने ना पड़ें

मेले में किसी के द्वारा फैलाई गई अफवाहों से बचें

सोशल मीडिया पर फैलाए गए किसी भी भ्रम को सच न मानें

मंदिरों में दर्शन के लिए किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएं

होल्डिंग एरिया के बजाय रास्तों पर न रुकें, किसी तरह का अवरोध न उत्पन्न करें

व्यवस्था या सुविधा को लेकर किसी के भी बहकावे में आने से बचें

किसी प्रकार की भ्रामक खबरों को आगे बढ़ाने से बचें

पवित्र स्नान के लिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें

प्लास्टिक की पन्नियों और बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचें

Tags: mahakumbh 2025
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से खींची गई तस्वीरों में महाकुम्भ मेले का दिखाई दिया अद्भुत नजारा

Next Post

जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए नामित हुई किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’

Next Post
29 फिल्मों में से ‘लापता लेडीज’ चुनी गई ऑस्कर के ल‍िए

जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए नामित हुई किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In