• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में जारी की लू की चेतावनी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/04/2024
in देश
0
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में जारी की लू की चेतावनी
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 4 दिनों में ओडिशा के कुछ भाग, झारखंड, बिहार और यूपी में भारी गर्मी होने का अलर्ट जारी क‍िया है। मौसम विभाग ने कहा कि आज 22 अप्रैल को  बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भारी लू चल सकती है। इसके अलावा बिहार,झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की आशंका है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि लू यानी भीषण गर्मी को देखते हुए धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर निकलना जरूरी है तो धूप से बचाव की तैयारी के साथ ही घर से बाहर निकलें मसलन अपने साथ पानी का बोतल, धूप चश्मा और जरूरी सामान लेकर ही बाहर निकलें।

मौसम विभाग ने बताया 25 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान राहत की खबर देते हुए बताया कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी ने बताया कि आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, तूफान और बिजली गिरेगी। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा जबकि मध्य भारत में ये हालात मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो दिनों तक बने रहेंगे। वहीं दक्षिण भारत में, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और पुडुचेरी में कल और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बुधवार तक ऐसी ही स्थितियाँ बनी रहेंगी।

दूसरी तरफ दिल्ली में बदलते मौसम के मिजाज के बीच एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। इस बीच, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं, 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवा चलेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indian Meteorological Department (IMD)Meteorological Department issues heat wave warning in North-East Indiamochan samachaarमौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में जारी की लू की चेतावनी
Previous Post

त्यौहारों के लिए उज्जैन महाकाल मंदिर में जल्द बनेगी नई गाइडलाइन

Next Post

इस संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फ‍िर हो रहा है मतदान

Next Post
इस संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फ‍िर हो रहा है मतदान

इस संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फ‍िर हो रहा है मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.