• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

एमएच 60आर ‘सीहॉक’ हेलीकॉप्टर को आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन के रूप में भारतीय नौसेना में किया जाएगा शामिल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/03/2024
in देश
0
एमएच 60आर ‘सीहॉक’ हेलीकॉप्टर को आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन के रूप में भारतीय नौसेना में किया जाएगा शामिल
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना अभी हाल में ही नए शामिल किए गए एमएच 60आर सीहॉक (ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण) बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर को 06 मार्च 2024 को आईएनएस गरुड़, कोच्चि में कमीशन करेगी, जो भारत की रक्षा आधुनिकीकरण यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  सीहॉक्स स्क्वाड्रन को आईएनएएस 334 के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। ये हेलीकॉप्टर फरवरी 2020 में अमरीका के साथ हस्ताक्षरित 24-विमान एफएमएस अनुबंध का एक हिस्सा हैं।

सीहॉक्स के शामिल होने से भारतीय नौसेना अपनी समुद्री ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव करने को तैयार है। हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू), सतह पर होने वाले संघर्ष (एएसयूडब्लू), खोज एवं बचाव (एसएआर), चिकित्सा व निकासी (मेडीवैक) और वर्टिकल रिप्लेनिशमेंट (वर्टरेप) के लिए तैयार किया गया है। इस हेलीकॉप्टर का भारतीय संदर्भ वातावरण (आईआरए) स्थितियों में कड़ाई से परीक्षण किया गया है और यह बेड़े में पूरी तरह से एकीकृत हो रहे हैं। उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट सीहॉक हेलीकॉप्टर को भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण बनाते हैं, जो पारंपरिक एवं असंयमित दोनों तरह खतरों से निपटने के लिए उन्नत क्षमताएं प्रदान करते हैं।

एमएच 60आर हेलीकॉप्टर भारत की समुद्री क्षमताओं को बढ़ावा देंगे, नौसेना की परिचालन पहुंच का विस्तार करेंगे और रक्षा स्पेक्ट्रम तथा विशाल समुद्री डोमेन में निरंतर नौसैन्य संचालन का सहयोग करेंगे। हिंद प्रशांत क्षेत्र में सीहॉक की तैनाती भारतीय नौसेना की समुद्री उपस्थिति को सशक्त करेगी, संभावित खतरों को दूर करेगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगी।

सीहॉक हेलीकॉप्टर की नियुक्ति समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना के दृढ़ समर्पण को उजागर करती है, जो इस क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने के भारत सरकार के दूरदर्शी लक्ष्य के साथ सहजता से जुड़ती है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: MH 60R 'Seahawk' helicopters to be inducted into Indian Navy as INAS 334 Squadronmochan samachaarpibएमएच 60आर 'सीहॉक' हेलीकॉप्टर को आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन के रूप में भारतीय नौसेना में किया जाएगा शामिल
Previous Post

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने ड्रग्स के खतरे से निपटने में मोदी सरकार की सफलता के बारे में तीन वीडियो जारी किए

Next Post

प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को बधाई दी

Next Post
प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को बधाई दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.