• Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

मिजोरम सीएम ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में सिविल सेवकों और अधिकारियों की नियुक्ति सहित राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर की चर्चा

मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/02/2024
in देश
0
मिजोरम सीएम ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में सिविल सेवकों और अधिकारियों की नियुक्ति सहित राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर की चर्चा
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, अंतरिक्ष तथा परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से आज नई दिल्ली में मुलाकात की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपने राज्य में सिविल सेवकों और अधिकारियों की नियुक्ति सहित राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा को बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और वे इस क्षेत्र के सभी आठ राज्यों में समान रूप से विकास सुनिश्चित करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी ने 65 से अधिक बार पूर्वोत्तर क्षेत्र का दौरा किया है, जो संभवतः उनके सभी पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों द्वारा की गई कुल यात्राओं से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि भले ही मिजोरम एक छोटा राज्य है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर राज्य का दौरा करते रहे हैं और वे वहां विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हैं।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस तथ्य को दोहराया कि मोदी सरकार द्वारा इजरायली सहयोग से पूरे उपमहाद्वीप में उत्कृष्टता के पहले केंद्रों में से एक मिजोरम में विशेष “साइट्रस फ्रूट पार्क” स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में बागवानी, राजस्व और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

श्री लालदुहोमा ने राज्य में सिविल सेवकों और अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में डॉ. जितेंद्र सिंह से अनुरोध किया, क्योंकि वे डीओपीटी के प्रभारी भी हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि उन्हें एक आधिकारिक संचार भेजनी चाहिए और आश्वासन दिया कि इस संबंध में जो भी संभव तथा उचित होगा वह किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात को याद किया और प्रधानमंत्री द्वारा इसमें रुचि लेने तथा उन्हें समय देने के लिए धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल उन्हें प्रोत्साहन दिया है बल्कि समय-समय पर मिजोरम के बारे में जानकारी देते रहने को भी कहा है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Mizoram Chief Minister Shri Lalduhoma meets Union Minister Dr. Jitendra Singhmochan samachaarpibमिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की
Previous Post

इरेडा और आईआईटी भुवनेश्वर ने स्वच्छ ऊर्जा नवाचार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Next Post

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभिन्न विज्ञान मंत्रालयों और विभागों की मासिक संयुक्त बैठक बुलाई

Next Post
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभिन्न विज्ञान मंत्रालयों और विभागों की मासिक संयुक्त बैठक बुलाई

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभिन्न विज्ञान मंत्रालयों और विभागों की मासिक संयुक्त बैठक बुलाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

KIFF 2026 : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा 16 से 23 दिसंबर तक, हुआ लोगो लांच

KIFF 2026 : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा 16 से 23 दिसंबर तक, हुआ लोगो लांच

02/11/2026
Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In