• Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

कोलकाता मेट्रो में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के 28 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त,

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/10/2026
in देश
0
KOLKATA METRO सोमवार से दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम मार्ग पर 284 ट्रेनों का करेगी संचालन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली : रेलवे बोर्ड के तीन सितंबर के एक पत्र के अनुसार, कोलकाता मेट्रो में परिचालन संबंधी कुल 427 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 306 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। इस तरह 121 पद खाली हैं और परिचालन संबंधी कर्मचारियों की संख्या में 28.34 प्रतिशत कमी है। रेलवे बोर्ड ने कोलकाता मेट्रो में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के 28 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त होने के कारण दैनिक परिचालन में आ रही गंभीर चुनौतियों के मद्देनजर उसे दूसरे रेलवे जोन (विशेषकर पूर्वी रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे) से मांगकर कर्मचारियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘परिचालन संबंधी इन 306 कर्मचारियों में से 164 पूर्वी रेलवे और 80 दक्षिण पूर्वी रेलवे से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इस तरह कुल 244 कर्मचारी इन दोनों जोन से आए हैं। शेष कर्मचारी स्थायी रूप से समाहित किए गए हैं या दूसरे रेलवे जोन के परिचालन संबंधी कर्मचारी हैं।’’ रेलवे बोर्ड ने मोटरमैन और शंटर सहित परिचालन कर्मचारियों की मौजूदा संख्या की समीक्षा के लिए दो सितंबर को नयी दिल्ली में बैठक की थी।

मेट्रो ट्रेन चलाने वाले मोटरमैन यात्री और मालगाड़ियों में लोको पायलट की जिम्मेदारी निभाते हैं, जबकि मेट्रो में शंटिंग कार्य में मदद करने वाले शंटर सहायक लोको पायलट का काम करते हैं। दोनों परिचालन संबंधी कर्मचारियों की व्यापक श्रेणी में आते हैं। बोर्ड ने पाया कि मोटरमैन के 396 स्वीकृत पदों में से 282 और शंटर के 31 स्वीकृत पदों में से 24 पद भरे हुए थे।

________________________________________________________________________________________________________

Tags: kolkata metro
Previous Post

11 अक्टूबर से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि 2026

Next Post

हुगली जिले में मां दुर्गा और देव गणेश के साथ बिरयानी के विज्ञापन पर खड़ा हुआ व‍िवाद, भाजपा विधायक ने हटाने की मांग की

Next Post
हुगली जिले में मां दुर्गा और देव गणेश के साथ बिरयानी के विज्ञापन पर खड़ा हुआ व‍िवाद, भाजपा विधायक ने हटाने की मांग की

हुगली जिले में मां दुर्गा और देव गणेश के साथ बिरयानी के विज्ञापन पर खड़ा हुआ व‍िवाद, भाजपा विधायक ने हटाने की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है : राष्ट्रपति

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

19/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In