• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘एक वाहन एक फास्टैग’ पहल का किया शुभारंभ

अपूर्ण केवाईसी वाले फास्टैग को 31 जनवरी 2024 के बाद बैंकों द्वारा निष्क्रिय/ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/01/2024
in देश, व्‍यापार
0
भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘एक वाहन एक फास्टैग’ पहल का  किया शुभारंभ
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही सुविधा प्रदान करने के लिए ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल का शुभारंभ किया है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस पहल का उद्देश्य कई वाहनों के लिए एकल फास्टैग का उपयोग अथवा एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग को जोड़ने जैसे उपयोगकर्ताओं के व्यवहार को हतोत्साहित करना है। एनएचएआई फास्‍टैग उपयोगकर्ताओं को भारतीय रिजर्व बैंक दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी अपडेट करके अपने नवीनतम फास्‍टैग की ‘अपने ग्राहक को जानें’ (केवाईसी) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। बकाया धनराशि के साथ अपूर्ण केवाईसी वाले फास्टैग को 31 जनवरी 2024 के बाद बैंकों द्वारा निष्क्रिय/ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

उपयोगकर्ताओं को असुविधा से बचने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके नवीनतम फास्‍टैग का केवाईसी पूरा हो चुका है। फास्‍टैग उपयोगकर्ताओं को ‘एक वाहन, एक फास्‍टैग’ का भी अनुपालन करना होगा और अपने संबंधित बैंकों के माध्यम से पहले जारी किए गए सभी फास्‍टैग को छोड़ना होगा। केवल नवीनतम फास्‍टैग खाता सक्रिय रहेगा क्योंकि पिछले टैग 31 जनवरी 2024 के बाद निष्क्रिय/ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। आगामी सहायता या प्रश्नों के लिए, फास्‍टैग उपयोगकर्ता निकटतम टोल प्लाजा या अपने संबंधित जारीकर्ता बैंकों के टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर से जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

एक विशेष वाहन के लिए कई फास्‍टैग जारी किए जाने और भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश का उल्लंघन करते हुए केवाईसी के बिना फास्‍टैग जारी किए जाने की हालिया रिपोर्टों के बाद एनएचएआई ने यह पहल की है। इसके अलावा, फास्‍टैग को कभी-कभी जानबूझकर वाहन की विंडस्क्रीन पर नहीं लगाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी होती है और अन्‍य राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को असुविधा होती है।

फास्‍टैग ने देश में लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और 8 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में क्रांति ला दी है। ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल टोल संचालन को अधिक कुशल बनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में सहायता करेगी।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: mochan samachaarNational Highway Authority of India launches 'One Vehicle One Fastag' initiative to improve National Highway experiencepibभारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 'एक वाहन एक फास्टैग' पहल का किया शुभारंभ
Previous Post

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस के अवसर पर सेना के जवानों के अदम्य साहस, अटूट प्रतिबद्धता और बलिदान को नमन किया

Next Post

पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री शील वर्धन सिंह ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की ली शपथ 

Next Post
पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री शील वर्धन सिंह ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की ली शपथ 

पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री शील वर्धन सिंह ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की ली शपथ 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.