• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

एनसीसीएफ और एनएएफईडी किसानों से अतिरिक्त आवश्यकता के लिए 5 लाख टन प्याज की सीधी खरीद की प्रक्रिया करें शुरू : सरकार

सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ को किसानों से अतिरिक्त आवश्यकता के लिए सीधे 5 लाख टन प्याज की खरीद प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/03/2024
in देश
0
एनसीसीएफ और एनएएफईडी किसानों से अतिरिक्त आवश्यकता के लिए 5 लाख टन प्याज की सीधी खरीद की प्रक्रिया करें शुरू :   सरकार
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सरकार ने जारी वर्ष में, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी) को किसानों से अतिरिक्त आवश्यकता के लिए 5 लाख टन प्याज की सीधी खरीद की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है क्योंकि रबी-2024 मौसम की फसल बाजार में आनी शुरू हो गई है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  खरीद के लिए, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी) को प्याज किसानों का पूर्व-पंजीकरण करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा जा सके।

रबी की फसल का प्याज देश की प्याज उपलब्धता के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश में वार्षिक उत्पादन का 72 से 75 प्रतिशत तक का योगदान देता है। साल भर प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रबी मौसम का प्याज भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें खरीफ प्याज की तुलना में बेहतर भंडारण समय है और इसे नवंबर-दिसंबर तक आपूर्ति के लिए संग्रहीत किया जा सकता है।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उपभोक्ता कार्य विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी) के माध्यम से, अतिरिक्त भंडार के साथ-साथ खरीद और निपटान के माध्यम से हस्तक्षेप के लिए वर्ष 2023-24 के दौरान लगभग 6.4 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदा था। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी) द्वारा निरंतर खरीद ने वर्ष 2023 में पूरे वर्ष प्याज किसानों के लिए लाभकारी कीमतों की गारंटी दी है। इसके बाद, उपभोक्ता कार्य विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी), केन्द्रीय भंडार और अन्य राज्य नियंत्रित सहकारी समितियों ने पिछले वर्ष के दौरान 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती कीमत पर खुदरा दुकानों और मोबाइल वैन के माध्यम से प्याज के निपटान के लिए खुदरा बिक्री व्यवस्था को अपनाया। समय पर हस्तक्षेप और कैलिब्रेटेड रिलीज ने किसानों की आय को प्रभावित किए बिना खुदरा कीमतों को प्रभावी ढंग से स्थिर करना सुनिश्चित किया।

वैश्विक आपूर्ति परिदृश्य और अल नीनो के दौरान शुष्क अवधि के कारण सरकार को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान प्याज निर्यात को विनियमित करने के लिए नीतिगत उपाय करने की आवश्यकता पड़ी। इन उपायों में 19 अगस्त 2023 को प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाना, 29 अक्टूबर 2023 से 800 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) लगाना और घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 8 दिसंबर, 2023 से निर्यात पर प्रतिबंध शामिल है।

मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कीमतों और वैश्विक उपलब्धता संबंधी चिंताओं के बीच समग्र घरेलू उपलब्धता के कारण प्याज निर्यात प्रतिबंध को बढ़ाने का हालिया निर्णय आवश्यक हो गया है। इस बीच, सरकार ने उन पड़ोसी देशों को निर्यात की अनुमति दे दी है जो अपनी घरेलू खपत आवश्यकताओं के लिए भारत पर निर्भर हैं। सरकार ने भूटान (550 मीट्रिक टन), बहरीन (3,000 मीट्रिक टन), मॉरीशस (1,200 मीट्रिक टन), बांग्लादेश (50,000 मीट्रिक टन) और संयुक्त अरब अमीरात (14,400 मीट्रिक टन यानी 3,600 मीट्रिक टन/तिमाही) को प्याज के निर्यात की अनुमति दी है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarNCCF and NAFED should start the process of direct procurement of 5 lakh tonnes of onion from farmers for additional requirement: Governmentpibएनसीसीएफ और एनएएफईडी किसानों से अतिरिक्त आवश्यकता के लिए 5 लाख टन प्याज की सीधी खरीद की प्रक्रिया करें शुरू : सरकार
Previous Post

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ बातचीत की

Next Post

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट रनवे पर खड़े एअर इंडिया एक्सप्रेस प्‍लेन से टकराई, टला बड़ा हादसा

Next Post
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट रनवे पर खड़े एअर इंडिया एक्सप्रेस प्‍लेन से टकराई, टला बड़ा हादसा

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट रनवे पर खड़े एअर इंडिया एक्सप्रेस प्‍लेन से टकराई, टला बड़ा हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In