• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

नए फास्टैग नियम को लेकर NHAI ने जारी क‍िया स्पष्टीकरण, पढे़ पूरा नियम

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/02/2025
in देश
0
NHAI ने यात्रियों के साथ मारपीट करने पर टोल संचालन एजेंसी को किया प्रतिबंधित
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : फास्टैग (fastag) नियम में बदलाव के संबंध में कुछ पत्रों में प्रकाशित समाचारों के संदर्भ में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्पष्टीकरण दिया है। समाचारों में कहा गया था कि वाहन के टोल पार करने के 60 मिनट पहले से अधिक समय तक और उसके 10 मिनट बाद तक सक्रिय नहीं रहने वाले फास्टैग से लेनदेन को अस्वीकार कर दिया जाता है। इसके संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority) ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा जारी परिपत्र संख्या एनपीसीआई/2024-25/एनईटीसी/004ए, दिनांक 28.01.2025 का फास्टैग के ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

एनपीसीआई ने यह परिपत्र वाहन के टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान फास्टैग की स्थिति पर उसके अधिग्रहणकर्ता बैंक और जारी करने वाले बैंक के बीच विवादों के समाधान की सुविधा के लिए जारी किया है। परिपत्र का उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि फास्टैग से लेनदेन वाहन के टोल प्लाजा से गुजरने के उचित समय के भीतर हो ताकि ग्राहकों को देर से लेनदेन के कारण परेशान न होना पड़े।

सभी राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा आईसीडी 2.5 प्रोटोकॉल पर काम करते हैं जो वास्तविक समय में टैग की स्थिति बताता है, इसलिए फास्टैग ग्राहक टोल प्लाजा पार करने से पहले किसी भी समय उसे रिचार्ज कर सकते हैं।

राज्यों के उच्च पथों पर कुछ टोल प्लाजा अभी भी आईसीडी 2.4 प्रोटोकॉल पर काम कर रहे हैं, जिन्हें टैग स्थिति के नियमित अपडेट की आवश्यकता होती है। जल्द ही ऐसे सभी टोल प्लाजा को आईसीडी 2.5 प्रोटोकॉल पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है।

फास्टैग ग्राहकों को अपने फास्टैग वॉलेट को ऑटो-रिचार्ज सेटिंग के तहत यूपीआई/करंट/बचत खाते से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि मैन्युअल तरीके से रिचार्ज की आवश्यकता खत्म हो सके। इसके अलावा, ग्राहक टोल पर पहुंचने से पहले किसी भी समय यूपीआई, नेट बैंकिंग और अन्य कई तरह के भुगतान चैनलों का उपयोग करके अपने फास्टैग को रिचार्ज करना जारी रख सकते हैं।

#NHAI has issued a clarification regarding the recent #FASTag rule change.
Click here to read more: https://t.co/ryoErTIIAH pic.twitter.com/mxODMeb8Uw

— NHAI (@NHAI_Official) February 19, 2025

Tags: National Highways Authority of IndiaNHAI
Previous Post

कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में अवसरों और वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर कोलकाता में जानकारी कार्यक्रम का किया आयोजन

Next Post

दिल्ली को चाैथी बार मिली मह‍िला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

Next Post
दिल्ली को चाैथी बार मिली मह‍िला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

दिल्ली को चाैथी बार मिली मह‍िला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.