• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली को चाैथी बार मिली मह‍िला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/02/2025
in देश
0
दिल्ली को चाैथी बार मिली मह‍िला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : देश की राजधानी द‍िल्‍ली (DELHI) में सात साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BHARATIYA JANTA PARTY) की जीत के बाद आज (गुरूवार) उनकी नेता रेखा गुप्‍ता (REKHA GUPTA) ने मुख्‍यंमत्री (CHIEF MINISTER) पद की शपथ ली। द‍िल्‍ली की चौथी मह‍िला मुख्‍यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद को रामलीला मैदान में उपराज्‍यपाल व‍िनय कुमार सक्‍सेना द्वारा पद की शपथ द‍िलाई गयी।  प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह सहित छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा। समारोह में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री और पड़ोसी राज्यों के सीएम समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और अन्य नेता भी मौके पर मौजूद थे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलग-अलग मंच तैयार किए गए। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सहयोगी सदस्य, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे। दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे, जबकि तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार मौजूद थे।

विभिन्न संगठनात्मक क्षमताओं और एक पार्षद के रूप में दिल्ली की सेवा करने वाली रेखा गुप्ता राष्ट्रीय राजधानी के मुद्दों और समस्याओं से परिचित हैं। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

“श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वे जमीनी स्तर से उठकर आई हैं, कैंपस राजनीति, राज्य संगठन, नगर निगम प्रशासन में सक्रिय रहीं और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी हैं। मुझे विश्वास है कि वे दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।” @gupta_rekha”

यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह देश की हर मां-बेटी का सम्मान है

दिल्‍ली की नौवीं मुख्‍यमंत्री चुने जाने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने जो दिल्ली की जनता के लिए विजन दिया है, उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। पीएम मोदी का तहे दिल से आभार जताना चाहती हूं कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह देश की हर मां-बेटी का सम्मान है।”

दिल्ली को वह मिले जिसकी वह वास्तव में हकदार है

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा, “यह सभी 48 विधायकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि दिल्ली को वह मिले जिसकी वह वास्तव में हकदार है। देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली को न केवल सुशासन मिलना चाहिए, बल्कि भारत में नंबर एक शहर के रूप में भी उभरना चाहिए।”

रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हर कीमत पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के कल्याण पर अपनी पार्टी के फोकस को भी दोहराया। रेखा ने कहा, “हमने अपनी बहनों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित दिल्ली की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार pic.twitter.com/Y8QX0E1fTI

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 20, 2025

पूर्व द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री 

1.चौधरी ब्रह्म प्रकाश: (कांग्रेस)

2. गुरुमुख निहाल सिंह: (कांग्रेस)

3. मदन लाल खुराना:  (भाजपा)

4.साहिब सिंह वर्मा:  (भाजपा)

5.सुषमा स्वराज:  (भाजपा)

6.शीला दीक्षित: (कांग्रेस)

7.अरविंद केजरीवाल : (आप)

8.आतिशी मार्लेना : (आप)

Tags: REKHA GUPTA DELHI CM OATH
Previous Post

नए फास्टैग नियम को लेकर NHAI ने जारी क‍िया स्पष्टीकरण, पढे़ पूरा नियम

Next Post

घर-घर जाकर शुरू हुई हाई बीपी, डायबिटीज और कैंसर जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किया अभियान

Next Post
घर-घर जाकर शुरू हुई हाई बीपी, डायबिटीज और कैंसर जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किया अभियान

घर-घर जाकर शुरू हुई हाई बीपी, डायबिटीज और कैंसर जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किया अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In