• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

चुनाव आयोग ने जारी की जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण अधिसूचना

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/08/2024
in देश
0
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : चुनाव आयोग (election commission) ने मंगलवार (20, अगस्त) को जम्मू-कश्मीर विधानसभा (Jammu and Kashmir Legislative Assembly) के प्रथम चरण के मतदान की अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में किश्तवाड़, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिले में मतदान होगा।

इस चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन की जांच 28 अगस्त को होगी और नाम वापसी 30 अगस्त तक होगी।

गौरतलब हो, इस चरण में 24 विधानसभा सीटों पामपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियाँ, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (अ.ज.जा), अनन्तनाग पश्चिम, अनन्तनाग, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहाड़ा, शानगुस-अनन्तनाग पूर्व, पहलगाम, इन्दरवाल, किश्तवाड़, -पाडेर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने पिछले शुक्रवार को देश के 2 राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं, दोनों राज्यों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

Tags: Election CommissionJammu and Kashmir Legislative Assembly election
Previous Post

CII EXIM Conference 2024 : भारत का पूर्वी क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सुधार के लिए खनन और खनिजों से परे विविधता ला सकता है : धर्मेंद्र प्रधान

Next Post

राज्यपाल बोस ने 03322001641 और 92890 10682 नंबरों के साथ खोला एक मोबाइल कंट्रोल रूम

Next Post
राज्यपाल बोस ने 03322001641 और 92890 10682 नंबरों के साथ खोला एक मोबाइल कंट्रोल रूम

राज्यपाल बोस ने 03322001641 और 92890 10682 नंबरों के साथ खोला एक मोबाइल कंट्रोल रूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.