• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

अब मात्र छह म‍िनट में चार्ज होगी 80 प्रत‍िशत बैटरी, भारतीय वैज्ञानिकों ने तेजी से चार्ज और लंबे समय तक चलने वाली सोडियम-आयन बैटरी की डिजाइन

Mochan Samachar by Mochan Samachar
19/05/2025
in देश
0
अब मात्र छह म‍िनट में चार्ज होगी 80 प्रत‍िशत बैटरी, भारतीय वैज्ञानिकों ने तेजी से चार्ज और लंबे समय तक चलने वाली सोडियम-आयन बैटरी की डिजाइन
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : कारों से लेकर गांवों तक विद्युतीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ती दुनिया में एक चीज सबसे महत्वपूर्ण बनी हुई है: किफायती, तेज और सुरक्षित बैटरी। हालांकि लिथियम-आयन बैटरी अब तक इस क्रांति को गति देती रही है, लेकिन वे महंगी हैं। इसके अलावा, लिथियम संसाधन अल्प मात्रा में हैं और भू-राजनीतिक रूप से सीमित हैं, लेकिन बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने शायद एक शक्तिशाली विकल्प ढूंढ़ लिया है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (जेएनसीएएसआर) की एक शोध टीम ने नासिकोन-प्रकार के कैथोड और एनोड सामग्री पर आधारित एक सुपर-फास्ट चार्जिंग सोडियम-आयन बैटरी (एसआईबी) विकसित की है, जो केवल छह मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है और 3000 से अधिक चार्ज साइकिल्स तक चल सकती है।

पारंपरिक एसआईबी, जो धीमी चार्जिंग और कम समय तक चलती है, के विपरीत यह नई बैटरी रसायन विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी के एक बुद्धिमत्तापूर्ण मिश्रण का उपयोग करती है। प्रो. प्रेमकुमार सेनगुट्टुवन और पीएचडी डिग्रीधारक बिप्लब पात्रा के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने एनोड के लिए एक नई सामग्री तैयार की – Na₁.₀V₀.₂₅Al₀.₂₅Nb₁.₅(PO₄)₃ – और इसे तीन महत्वपूर्ण तरीकों से अनुकूलित किया – कणों को नैनोस्केल तक सिकोड़ा, उन्हें एक पतली कार्बन परत में लपेटा और निम्न मात्रा में एल्युमीनियम डालकर एनोड सामग्री में सुधार किया। इन बदलावों ने सोडियम आयनों को अधिक तेजी से और अधिक सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने में सक्षम बनाया, जिससे गति और टिकाऊपन दोनों में वृद्धि हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VXF1.jpg

चित्र : (बाएं) तेजी से चार्ज होने वाली सोडियम आयन बैटरी; (दाएं) इस खोज के शोधकर्ता – श्री बिप्लब पात्रा (पीएचडी छात्र, जेएनसीएएसआर) और प्रोफेसर प्रेमकुमार सेनगुट्टुवन, एसोसिएट प्रोफेसर, जेएनसीएएसआर

भारत में सोडियम किफायती और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, जबकि लिथियम दुर्लभ है और व्यापक रूप से इसका आयात किया जाता है। लिथियम के बजाय सोडियम के माध्यम से बनी बैटरी देश को ऊर्जा भंडारण प्रोद्यौगिकी में आत्मनिर्भर बनने में मदद कर सकती है- जो भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन का एक प्रमुख लक्ष्य है।

लागत के अतिरिक्त, ये सोडियम-आयन बैटरियां इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ग्रिडों से लेकर ड्रोन और ग्रामीण घरों तक सभी को ऊर्जा प्रदान कर सकती हैं, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उन स्थानों पर उपलब्ध हो सकेगी जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

इस प्रोद्यौगिकी का परीक्षण और सत्यापन इलेक्ट्रोकेमिकल साइकलिंग और क्वांटम सिमुलेशन सहित उच्च-स्तरीय विधियों के माध्यम से किया गया है। विशेष बात यह है कि यह न केवल तेजी से चार्ज करने में सहायक है, बल्कि सामान्य बैटरियों के विपरीत यह आग लगने और खराब होने के जोखिम से भी बचाती है।

हालांकि इन बैटरियों को बाजार में आने से पहले और अधिक अनुसंधान एवं विकास की आवश्यकता है, लेकिन यह खोज भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अन्य वैज्ञानिकों ने भी इस पर ध्यान देना आरंभ कर दिया है और निरंतर समर्थन के साथ, हम शीघ्र ही भारत को ग्रीन बैटरी प्रोद्यौगिकी में वैश्विक रूप से अग्रणी स्थिति में देख सकते हैं।

Supercharging the future: India’s Scientists design fast-charging & long-lasting sodium-ion battery

In a world racing towards electrification—from cars to villages—one thing remains crucial: affordable, fast, and safe batteries. While lithium-ion batteries have powered this… pic.twitter.com/5wmuAgiS1m

— PIB India (@PIB_India) May 19, 2025

Tags: SIBsodium-ion battery
Previous Post

AMIT SHAH LAUNCH OCI PORTAL : अमित शाह ने OCI पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अप-टू-डेट यूजर इंटरफेस के साथ नया OCI पोर्टल किया लॉंच 

Next Post

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई, 2025 तक किए जा सकेंगे नामांकन

Next Post
PADMA AWARD-2025 के लिए नामांकन आज से शुरू, अंतिम तारीख 15 सितंबर

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई, 2025 तक किए जा सकेंगे नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In