• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित “परिवर्तन चिंतन II” शुक्रवार को हुआ संपन्न

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
10/05/2024
in देश
0
सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित “परिवर्तन चिंतन II” शुक्रवार को हुआ संपन्न
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : दो दिवसीय ‘परिवर्तन चिंतन II’ सम्मेलन 09-10 मई, 2024 को नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के मुख्यालयों, सैन्य मामलों के विभाग, एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय के अधिकारियों और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की विभिन्न उप-समितियों के सदस्यों ने भाग लिया, जिन्हें इस प्रक्रिया हेतु शुरू की गई विभिन्न गतिविधियों की निगरानी करने और नए विचार सृजित करने का अधिकार प्रदान किया गया है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार इसमें चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की विभिन्न उप-समितियों ने संयुक्तता एवं एकीकरण के लिए आवश्यक मानी जाने वाली गतिविधियों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण परिवर्तन की दिशा में वांछित “सहभागी एवं एकीकृत” अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण सुधारों पर सक्रियता के साथ विचार-विमर्श किया गया।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने दोनों दिन विभिन्न समितियों को संबोधित कर ‘चिंतन’ की शुरुआत की। उन्होंने पहलों की प्रगति में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि ये थियेटराईजेशन का मार्ग प्रशस्त करेंगे और इसलिए एक बहु क्षेत्रीय प्रतिक्रिया सक्षम भारतीय सशस्त्र बलों का निर्माण करेंगे।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के विचार-मंथन से सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय संचालन में सक्षम एक थिएटर बल के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी और हमारी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के संकल्प और क्षमता को मजबूत किया जा सकेगा।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: armed forcesmochan samachaarParivartan Chintan IIpib
Previous Post

ओएमसी का संयुक्त मुनाफा वित्त वर्ष 2024 में सालाना आधार पर 25 गुना से भी अधिक बढ़ा

Next Post

विशेषज्ञ डॉक्टरों को आपातकालीन रोगियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए ,उपचार में देरी से जान जा सकती है : राष्ट्रपति मुर्मू

Next Post
विशेषज्ञ डॉक्टरों को आपातकालीन रोगियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए ,उपचार में देरी से जान जा सकती है : राष्ट्रपति मुर्मू

विशेषज्ञ डॉक्टरों को आपातकालीन रोगियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए ,उपचार में देरी से जान जा सकती है : राष्ट्रपति मुर्मू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In