• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

संसदीय कार्य मंत्रालय ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/05/2024
in देश
0
संसदीय कार्य मंत्रालय ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : संसदीय कार्य मंत्रालय ने 16 से 30 अप्रैल 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। इसे भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जारी वर्ष 2024 के स्वच्छता पखवाड़ा कैलेंडर के अनुसार मनाया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव द्वारा 16 अप्रैल, 2024 को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाए जाने के साथ स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान, सफाई अभियान चलाया गया, मंत्रालय के विभिन्न अनुभागों द्वारा पुरानी दस्तावेज वाली फाइलों की समीक्षा, रिकॉर्डिंग और छंटाई की गई तथा नीलामी के लिए पुरानी और अप्रचलित वस्तुओं की पहचान की गई। संविधान सदन स्थित मंत्रालय के कार्यालयों में कमरों और उपकरणों की सफाई की गयी और नियमित रखरखाव किया गया। कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में, जागरूकता फैलाने और स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने के लिए केरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विकासपुरी के छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्कूल में एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार दिए गए।

Image

स्वच्छता पखवाड़ा, 2024 का समापन, मंत्रालय के शीर्ष तीन अनुभागों, जो स्वच्छता मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ रहे थे, को पुरस्कार दिए जाने के साथ हुआ। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने आंतरिक और बाह्य स्वच्छता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रकाश ने पखवाड़े के दौरान मंत्रालय द्वारा चलायी गई विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कर्मचारियों से जीवन के सभी क्षेत्रों में स्वच्छता के सर्वोत्तम तरीकों को अपनाने का भी आग्रह किया।

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री उमंग नरूला ने स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बड़े लक्ष्य का अभिन्न अंग है। उन्होंने कर्मचारियों से पूरे वर्ष स्वच्छता पखवाड़े के परिणामों को बनाए रखने का अनुरोध किया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarParliamentary Affairs Ministry celebrated cleanliness fortnightpibसंसदीय कार्य मंत्रालय ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
Previous Post

अब तक का सबसे अधिक जीएसटी राजस्व संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये हुआ

Next Post

भारत करेगा 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक और पर्यावरण संरक्षण समिति की 26वीं बैठक की मेजबानी

Next Post
भारत करेगा 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक और पर्यावरण संरक्षण समिति की 26वीं बैठक की मेजबानी

भारत करेगा 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक और पर्यावरण संरक्षण समिति की 26वीं बैठक की मेजबानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In