• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पीएम मोदी 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर, व्लादिमिर ज़ेलेंस्की और डोनाल्ड टस्क ने दिया निमंत्रण

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/08/2024
in देश
0
हमें बेहतर कल के लिए आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना चाहिए : प्रधानमंत्री
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PRIME MINISTER NARENDRA MODI)इस सप्ताह दो देशों पोलैंड (poland) और यूक्रेन (yukrain) की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 45 साल बाद पोलैंड की यात्रा है। यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार कार्यभार संभालने के बाद पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर रूस गए थे। दरअसल यह यात्रा इस दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है कि वर्तमान में यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष चल रहा है।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने विदेश मंत्रालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सप्ताह 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह एक ऐतिहासिक यात्रा भी है, क्योंकि हमारे राजनयिक संबंध स्थापित होने के 30 से अधिक वर्षों में यह पहली बार होगा कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा। यह यात्रा नेताओं के बीच हाल की उच्च स्तरीय बातचीत पर आधारित होगी।

यूक्रेन संघर्ष पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सचिव (पश्चिम) ने कहा कि भारत की इस पर बहुत स्पष्ट और सुसंगत स्थिति है कि कूटनीति और बातचीत ही संघर्ष को हल कर सकती है और इसी से स्थायी शांति हो सकती है। भारत का मानना है कि स्थायी शांति केवल दोनों पक्षों को स्वीकार्य विकल्पों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है और इसके लिए बातचीत नितांत आवश्यक है। इसके लिए भारत सभी हितधारकों के साथ जुड़ाव जारी रखे हुए है।

यात्रा के परिणाम पर उन्होंने कहा कि भारत और यूक्रेन के नेताओं के बीच चर्चाओं का परिणाम क्या होगा, इसका अनुमान लगाना या पूर्वाग्रह करना हमारा विषय नहीं है। प्रधान मंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन दोनों के नेताओं के साथ बातचीत की है और प्रधानमंत्री ने हाल ही में रूस का दौरा भी किया है। भारत इस जटिल मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान खोजने में मदद करने के लिए आवश्यक हर संभव सहायता और योगदान देने को तैयार है।(H.S)

Tags: polandPrime Minister Narendra Modiyukrain
Previous Post

19 August 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, केंद्रीय मंत्रियों ने भी बंधवाई राखी

Next Post
पीएम मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, केंद्रीय मंत्रियों ने भी बंधवाई राखी

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, केंद्रीय मंत्रियों ने भी बंधवाई राखी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In