• Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

पीएम मोदी आज से कुवैत के दौरे पर, 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पश्चिम एशियाई देश की पहली यात्रा

Mochan Samachar by Mochan Samachar
21/12/2024
in देश
0
‘‘मेरे लिए, संपूर्ण भारत मेरा घर है, प्रत्येक भारतीय मेरा परिवार है‘‘ : प्रधानमंत्री
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister narendra modi) आज शनिवार को सभी खाड़ी देशों के साथ दीर्घकालिक, ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध कुवैत (kuwait) की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस प्रमुख पश्चिम एशियाई देश की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कहा, “भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनकी जड़ें इतिहास में हैं और जो लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं।”

मंत्रालय ने कहा, “भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है। भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।” इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ विचार-विमर्श करेंगे। उनका देश में विशाल भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है।

पीएम मोदी को बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद वे कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इसके बाद कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी, इस दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा भी करेंगे।

गौरतलब है कि कुवैत वर्तमान में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की अध्यक्षता कर रहा है – जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कतर भी शामिल हैं। यह एकमात्र जीसीसी सदस्य देश है, जहां पीएम मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद से अब तक दौरा नहीं किया है। कोविड महामारी के कारण 2022 में प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी गई।

खाड़ी देश भारत के लिए प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार हैं, और नई दिल्ली की इन देशों के साथ मजबूत ऊर्जा साझेदारी भी है। यात्रा के दौरान, पीएम मोदी एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी करेंगे और एक श्रमिक शिविर का भी दौरा करेंगे। वह कुवैत के अमीर के विशेष अतिथि के रूप में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।- आईएएनस

कुवैत की यात्रा के लिए प्रस्‍थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य

आज, मैं कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं।

हम कुवैत के साथ पीढ़ियों से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंध को गहराई से महत्व देते हैं। हम न केवल मजबूत व्यापार और ऊर्जा भागीदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि में भी हमारे साझा हित हैं।

मैं महामहिम अमीर, क्राउन प्रिंस और कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ बैठकों के लिए उत्सुक हूं। यह हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भविष्य की साझेदारी के लिए रूपरेखा तैयार करने का अवसर होगा।

मैं कुवैत में भारतीय प्रवासियों से मिलने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं जिन्होंने दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है।

​मैं खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख खेल आयोजन, अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित करने के विशेष संकेत के लिए कुवैत के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं एथलेटिक उत्कृष्टता और क्षेत्रीय एकता के इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।

मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत और कुवैत के लोगों के बीच विशेष संबंधों और दोस्ती के बंधन को और मजबूत करेगी।

Tags: kuwaitPrime Minister Narendra Modi
Previous Post

भारत दुनिया की अक्षय ऊर्जा राजधानी बन रहा है : प्रल्हाद जोशी

Next Post

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कोलकाता हवाई अड्डे के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, कहा- जल्द ही हवाई अड्डे से प्रतिदिन 100 उड़ानें संचालित होंगी

Next Post
नागरिक उड्डयन मंत्री ने कोलकाता हवाई अड्डे के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, कहा- जल्द ही हवाई अड्डे से प्रतिदिन 100 उड़ानें संचालित होंगी

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कोलकाता हवाई अड्डे के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, कहा- जल्द ही हवाई अड्डे से प्रतिदिन 100 उड़ानें संचालित होंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In