• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में करेंगी पद्म पुरस्कार प्रदान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/04/2024
in देश
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में करेंगी पद्म पुरस्कार प्रदान
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पूर्व उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉक्टर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण प्रदान किए जाएंगे। डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और गायिका ऊषा उथुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा समाजसेवी डॉक्टर सीताराम जिंदल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तेजस मधुसूदन पटेल और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को भी पद्म भूषण से नवाजा जाएगा।
5 पद्म विभूषण समेत 132 पद्म पुरस्कार करेंगी प्रदान 
ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोह का आयोजन करके प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर हर वर्ष मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत किये गए पद्म पुरस्कारों की सूची 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी गई है। इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं भी हैं और सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के 8 व्यक्ति तथा 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।
जानें पद्म पुरस्कार के बारें में 
देश में पद्म पुरस्कार सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं जो तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है। पद्म पुरस्कार विभिन्न विषयों,गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक कार्यक्रम, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार तथा उद्योग जगत, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि।  ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए दिया जाता है, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ से अलंकृत किया जाता है और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ देकर सम्मानित किया जाता है।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpadma award 2024President Draupadi Murmu will present Padma Award at Rashtrapati Bhavan todayराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Previous Post

इस संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फ‍िर हो रहा है मतदान

Next Post

कुवैत में पहली बार हिंदी रेडियो का प्रसारण हुआ शुरू

Next Post
कुवैत में पहली बार हिंदी रेडियो का प्रसारण हुआ शुरू

कुवैत में पहली बार हिंदी रेडियो का प्रसारण हुआ शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In