• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्‍ट्रपति ने महिला उद्यमियों से कहा कि आप न केवल एक बिजनेस लीडर हैं, आप परिवर्तन के अग्रदूत हैं

राष्ट्रपति ने अग्रणी महिला स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के साथ बातचीत की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
18/01/2024
in देश
0
राष्‍ट्रपति ने महिला उद्यमियों से कहा कि आप न केवल एक बिजनेस लीडर हैं, आप परिवर्तन के अग्रदूत हैं
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में उन महिलाओं के एक समूह से बातचीत की, जो प्रमुख स्टार्ट-अप और यूनिकॉर्न की संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार यह बैठक “राष्ट्रपति जनता के साथ” पहल के अंतर्गत आयोजित हुई है, जिसका उद्देश्य जनता के साथ गहरा संबंध स्थापित करना और उनके योगदान को मान्‍यता देना है।

महिला उद्यमियों के साथ बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि इन महिला उद्यमियों ने भारतीय कारोबारी माहौल को परिवर्तित कर दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ कार्यक्रम को हमारे युवाओं की क्षमता का लाभ उठाने और देश में उद्यमशीलता के माहौल को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्य को हासिल करने में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके जैसे युवाओं के नवाचारी प्रयासों के कारण आज भारत लगभग 1,17,000 स्टार्ट-अप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि उद्यमियों के रूप में उनकी यात्रा और उपलब्धियां लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। टेक स्टार्ट-अप से लेकर सामाजिक उद्यमों तक, उनके कार्य ने उद्यमिता की दु‍निया में भारतीय महिलाओं की क्षमताओं के विविध आयामों में एक प्रभावशाली अभिज्ञान प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि उनका योगदान आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है। उन्होंने पारंपरिक बाधाओं को तोड़ा है और भावी पीढ़ियों के लिए सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्‍त किया है। वे एक समावेशी आर्थिक भविष्य की निर्माता हैं जिसमें प्रगति का मार्ग लैंगिक आधार पर नहीं बल्कि प्रतिभा और महत्वाकांक्षा के आधार पर प्रशस्त होता है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे केवल बिजनेस लीडर ही नहीं हैं बल्कि परिवर्तन की अग्रदूत भी हैं। वे उन लाखों युवा महिलाओं के लिए आदर्श हैं जो अपनी प्रगति और विकास का सपना देखने का साहस करती हैं।

राष्ट्रपति ने महिला उद्यमियों से आग्रह किया कि वे ऐसी ही अन्य उद्यमशील महिलाओं की पहचान करें और उनकी सशक्तिकरण की यात्रा में उनका समर्थन करने के नए तरीकों के बारे में भी ध्‍यान दें। उन्होंने कहा कि ऐसी कई महिलाएं हैं जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का सपना देखती हैं, लेकिन ये नहीं जानती कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्‍हें कौन सा रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता से विकास की एक लहर पैदा होनी चाहिए ताकि हम देश के सभी हिस्सों से ऐसी ही सफलता की कई कहानियां सुन सकें। उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए जहां प्रत्‍येक महिला सशक्त हो और प्रत्‍येक युवा महिला अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: mochan samachaarpibPresident tells women entrepreneurs that you are not only a business leaderyou are the harbinger of changeआप परिवर्तन के अग्रदूत हैंराष्‍ट्रपति ने महिला उद्यमियों से कहा कि आप न केवल एक बिजनेस लीडर हैं
Previous Post

एमसीसीआई ने “रनवे फॉर स्टार्ट-अप्स” पर एक विशेष सत्र का किया आयोजन

Next Post

सार्वजनिक क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यह सामाजिक उत्थान में अपना योगदान देता है : उपराष्ट्रपति

Next Post
सार्वजनिक क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यह सामाजिक उत्थान में अपना योगदान देता है : उपराष्ट्रपति

सार्वजनिक क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यह सामाजिक उत्थान में अपना योगदान देता है : उपराष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.