• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रेल, सड़क, वायु और जल परिवहन के साथ अलग-अलग नहीं बल्कि समग्रता के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए : राष्ट्रपति मुर्मू

भारतीय रेल के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/09/2023
in देश
0
रेल, सड़क, वायु और जल परिवहन के साथ अलग-अलग नहीं बल्कि समग्रता के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए : राष्ट्रपति मुर्मू
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय रेल के 213 परिवीक्षाधीन अधिकारियों (2019, 2020 और 2021 बैच) के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी वाणिज्यिक संगठन के विपरीत भारतीय रेल देश की सामाजिक जीवन रेखा है। यह आम लोगों के सपनों को पूरा करती है। इसके साथ-साथ, इसकी राष्ट्रव्यापी कनेक्टिविटी राष्ट्र की विविधता को दर्शाती है। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारतीय रेल यात्रियों को यात्रा के यादगार अनुभव उपलब्ध कराने और भारतीयों तथा विदेशों से आने वाले आगंतुकों को भारतीय संस्कृति की विविधता की झलक दिखाने के लिए अपनी सेवाओं को अपग्रेड कर रही है।

Probationers of 2019, 2020 and 2021 batches of various services of Indian Railways called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. She advised officers to acquire the required skills, knowledge and expertise in transport ecosystem as a whole.https://t.co/VsIdHde4Vg pic.twitter.com/FoPHXiWyFe

— President of India (@rashtrapatibhvn) September 15, 2023

राष्ट्रपति ने कहा कि रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास से देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति और विकास को काफी बढ़ावा मिला है। हरित प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना एक बड़ी जन-केंद्रित पहल है जो पर्यटन गतिविधियों और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा अधिकारी आधुनिक हरित भारतीय रेलवे बनाने और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को समग्र रूप से परिवहन इकोसिस्टम में आवश्यक कौशल, ज्ञान और विशेषज्ञता हासिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्हें देश के भीतर और अन्य देशों से भी सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों का अध्ययन करना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को कुशल मल्टी-मॉडल परिवहन प्रणाली की आवश्यकता है, जिसके लिए रेल, सड़क, वायु और जल परिवहन के साथ अलग-अलग नहीं बल्कि समग्रता के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय रेल के अधिकारियों से आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने का आग्रह किया।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: air and water transport should not be treated separately but holistically: President MurmuIndian RailpibPresident Draupadi MurmuPresident's HouseRailroad
Previous Post

उपराष्ट्रपति ने जयपुर, राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन का किया उद्घाटन

Next Post

प्रधानमंत्री ने सर एम विश्वेश्वरैया को की श्रद्धांजलि अर्पित

Next Post
प्रधानमंत्री ने सर एम विश्वेश्वरैया को की श्रद्धांजलि अर्पित

प्रधानमंत्री ने सर एम विश्वेश्वरैया को की श्रद्धांजलि अर्पित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In