• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई दिव्यांगजनों की स्वावलंबी टीम

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/01/2024
in देश
0
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई दिव्यांगजनों की स्वावलंबी टीम
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति जागरुकता बढ़ाने को लेकर अब देश के दिव्यांगजन भी इस संकल्प से जुड़ रहे हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वावलंबन यात्रा की आज शुरुआत हुई।इस यात्रा के माध्यम से शहर-शहर, गली-चौराहे, नुक्कड़ पर जनजागरुकता यात्रा निकालेंगे और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन-जागृति करेंगे।

इसके तहत आज दिनांक 4 जनवरी 2024 को दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित स्वावलंबन यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई।

इस अवसर पर सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने सभी दिव्यांगजन यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस यात्रा के तहत 25 स्वावलंबी दिव्यांगजन देश के विभिन्न राज्यों में यह सकारात्मक संदेश पहुंचाएंगे कि सरकार सबके लिए है। सरकार की नीतियां हर कम्यूनिटी के लिए हैं जिनसे उनका उत्थान हो रहा है। सचिव ने कहा कि गोवा में आयोजित हो रहे इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें आप सभी दिव्यांगजन हिस्सा ले उसका आनंद उठाएंगे।

सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को लेकर दिव्यांगजनों को विकसित भारत के निर्माण में अपने सहयोग देने के लिए शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान के निदेशक ने सभी दिव्यांगजन यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित यह स्वावलंबन यात्रा राजस्थान, महाराष्ट्र होते हुए गोवा को  दिनांक 7 जनवरी 2024 को पहुंचेगी। 4 हजार किलोमीटर की इस यात्रा में दिव्यांगजन जगह-जगह रुककर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आम जनों के बीच सरकार की नीतियों के बारे में जागरुकता फैलाएंगे।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: mochan samachaarpibSelf-reliant team of disabled people left from Delhi for Goa under Vikas Bharat Sankalp Yatraविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई दिव्यांगजनों की स्वावलंबी टीम
Previous Post

भारतीय खिलौना उद्योग में वित्त वर्ष 2014-15 की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में आयात में 52 प्रतिशत की गिरावट और निर्यात में 239 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई

Next Post

उपराष्ट्रपति ने आज कठुआ में “उत्तर भारत में उभरते स्टार्टअप रुझान” पर बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का किया उद्घाटन

Next Post
उपराष्ट्रपति ने आज कठुआ में “उत्तर भारत में उभरते स्टार्टअप रुझान” पर बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का किया उद्घाटन

उपराष्ट्रपति ने आज कठुआ में "उत्तर भारत में उभरते स्टार्टअप रुझान" पर बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In