• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का हुआ निधन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/05/2024
in देश
0
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का हुआ निधन
0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी का सोमवार को देर रात निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्होंने आखिरी सांस ली। 72 साल के सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी।

सुशील कुमार मोदी ने बीते तीन अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन हो गया। pic.twitter.com/4QAygwc010

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024

 

पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे… pic.twitter.com/160Bfbt72n

— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर लिखा, “बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।” pic.twitter.com/7z0zYZ7xov

ref_src=twsrc%5Etfw”>May 13, 2024

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने X पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे । पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है । अपने संगठन… https://t.co/boTTQBUeob pic.twitter.com/8Xx4f204Wc

ref_src=twsrc%5Etfw”>May 13, 2024

 

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने X पर लिखा, “बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी का निधन बहुत ही दु:खद है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। उनका असमय निधन से मैं बहुत मर्माहत हूं। यह उनके… pic.twitter.com/yAytuN8AQZ

ref_src=twsrc%5Etfw”>May 13, 2024

 

भाजपा के राष्ट्रीय जे. पी. नड्डा ने X पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया। सुशील मोदी जी का पूरा जीवन… pic.twitter.com/jtzJpbjhkU

ref_src=twsrc%5Etfw”>May 13, 2024

Tags: sushil modi
Previous Post

राष्ट्रपति ने फखरुद्दीन अली अहमद की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

Next Post

ICG ने 30,000 लीटर अवैध डीजल और 1.75 लाख रुपये नकदी की जब्त

Next Post
ICG ने 30,000 लीटर अवैध डीजल और 1.75 लाख रुपये नकदी की जब्त

ICG ने 30,000 लीटर अवैध डीजल और 1.75 लाख रुपये नकदी की जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.