• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

‘स्टार्टअप महाकुंभ’ भारत की विकास गाथा दिखाता है : पीयूष गोयल

श्री गोयल ने भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम रजिस्ट्री और स्टार्टअप महाकुंभ की वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
27/02/2024
in देश
0
‘स्टार्टअप महाकुंभ’ भारत की विकास गाथा दिखाता है :  पीयूष गोयल
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्‍त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि स्टार्टअप महाकुंभ भारत की विकास गाथा को दिखाता है।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB )  पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा आयोजित ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ ( #StartupMahakumbh) के उद्घाटन समारोह में अपने मुख्य भाषण में कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र ने गतिशीलता, खाद्य, टैक्‍सटाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विचारों के साथ नवाचार करने की अपनी क्षमता साबित की है।

श्री गोयल ने इस बात पर बल दिया कि स्टार्टअप महाकुंभ की ‘भारत इनोवेट्स’ थीम नवाचार और स्टार्टअप के बीच जटिल संबंध को दिखाती है। उन्होंने देश भर में 57 विविध स्टार्टअप फुटप्रिन्‍ट्स को एक मंच पर लाने के लिए इस आयोजन की सराहना की। श्री गोयल ने कार्यक्रम में भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम रजिस्ट्री और स्टार्टअप महाकुंभ की वेबसाइट और लोगो भी लॉन्च किया।

श्री गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को उद्धृत करते हुए कहा कि भारतीय स्टार्टअप खेल के नियमों को बदल रहे हैं और इसलिए स्टार्टअप क्षेत्र देश की रीढ़ है। उन्होंने देशभर के प्रसिद्ध और विकासशील स्टार्टअप को स्टार्टअप महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह एक वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत का प्रतीक है जो 2016 में अपनी स्थापना के बाद से स्टार्टअप इकोसिस्‍टम की सफलता की कहानियों और क्रांति को दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। मंत्री महोदय ने डीपीआईआईटी से वित्तीय और लॉजिस्टिक समर्थन के साथ देश के विभिन्न जिलों में मौजूद स्टार्टअप को बढ़ावा देने के प्रयासों को जारी रखने और प्रत्येक जिले से कम से कम एक स्टार्टअप को स्टार्टअप महाकुंभ में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मंत्री महोदय ने आशा व्यक्त की कि स्टार्टअप महाकुंभ में उद्यमिता, नवाचार और जिज्ञासा की भावना वाले देश भर के विद्यार्थी और युवा शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी भारत का स्टार्टअप क्षेत्र के साथ एकीकरण इस अमृत काल में भारत की अर्थव्यवस्था को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ‘कर सकते हैं’ भावना इस कार्यक्रम में प्रतिबिंबित होगी और भारत की कहानी को शेष विश्‍व तक ले जाने में उन्हें सहायता देगी।

श्री गोयल ने कहा कि भारत मंडपम में एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) आधारभूत अवसंरचना ने भारत के मेगा कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में सोचने के तरीके को बदल दिया है। मंत्री महोदय ने कहा कि भारत मंडपम जैसी बड़ी सुविधाएं उद्योग के सभी तत्वों का एक करती हैं और भारत की कहानी को यथासंभव दिखाती हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: 'Startup Mahakumbh' shows India's development story: Piyush Goyal'स्टार्टअप महाकुंभ' भारत की विकास गाथा दिखाता है : पीयूष गोयलStartup Mahakumbhस्टार्टअप महाकुंभ
Previous Post

ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (इण्डिया) लिमिटेड का वार्षिक खेल दिवस सम्पन्न

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.