• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सुशांत-दिशा मर्डर केस : आदित्य ठाकरे के खिलाफ PIL पर सुनवाई 31 जुलाई को

Sushant-Disha murder case: Hearing on PIL against Aditya Thackeray on July 31

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/07/2024
in देश
0
सुशांत-दिशा मर्डर केस : आदित्य ठाकरे के खिलाफ PIL पर सुनवाई 31 जुलाई को
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput )और दिशा सालियान (disha salian) मर्डर केस (murder case) में एक नया अपडेट सामने आया है। अब इस केस में शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे (aditya thackeray) के खिलाफ दायर PIL पर सुनवाई होने वाली है। यह सुनवाई 31 जुलाई को चीफ जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय और जस्टिस अमित बोरकर की बेंच के सामने होगी।

इस मौके पर CBI और राज्य पुलिस को अपनी स्थिति की रिपोर्ट जमा करनी होगी। साथ ही दोनों मामलों की जांच के बारे में हाई कोर्ट को बताना होगा। सितंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट एंड लिटिगेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान पठान ने इस मामले में याचिका दायर की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्शन में आए थे।

फडणवीस ने एसआईटी (SIT) का गठन किया था जिसमें पुलिस आयुक्त राजीव जैन, डीसीपी अजय बंसल और सीनियर पी.आई. चिमाजी आढाव शामिल थे। विधायक नितेश राणे ने इस टीम में सीनियर पी.आई. को शामिल करने पर आपत्ति जताई थी।

दूसरे, कार्यकर्ताओं ने भी चिमाजी की ईमानदारी पर सवाल उठाया था, क्योंकि उन्होंने दिशा सालियान की मौत के सीन पर बात नहीं की थी। इतना ही नहीं, चिमाजी ने पर्याप्त सबूत होने के बावजूद भी आज तक FIR दर्ज नहीं की थी। उन पर आरोप है कि वह आदित्य ठाकरे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

14 जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। वहीं इससे कुछ दिन पहले ही 8 जून को उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत भी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। दोनों ही मौत संदिग्ध थी, लेकिन आज तक इसपर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

Tags: aditya thackerayCBIDisha SalianSushant Singh Rajput
Previous Post

अब ये व‍िदेशी इंजेक्‍शन आपके वजन को करेगी कम

Next Post

देश में क्लास 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स 10 दिनों तक जाएंगे बिना बैग के स्कूल

Next Post
देश में क्लास 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स 10 दिनों तक जाएंगे बिना बैग के स्कूल

देश में क्लास 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स 10 दिनों तक जाएंगे बिना बैग के स्कूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.