• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

191 वाहनों से 4,885 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ रवाना

The 14th batch of 4,885 pilgrims left for Amarnath in 191 vehicles amid tight security

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/07/2024
in देश
0
191 वाहनों से 4,885 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ रवाना
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भगवती नगर आधार शिविर से सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच आज गुरुवार की सुबह 191 वाहनों से 4,885 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था कश्मीर के दो आधार शिविरों (बालटाल और पालगाम) के लिए रवाना हुआ। आतंकी हमले की आशंका और सुरक्षाबलों के अभियानों के बीच भगवती नगर आधार शिविर के आसपास तथा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि 2,366 पुरुष, 1,086 महिलाएं, 32 बच्चे और 163 साधु-साध्वियां बसों और हल्के मोटर वाहनों के काफिले के साथ भगवती नगर से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 2,991 तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 1,894 ने छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना।

इससे पहले 28 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 77,210 तीर्थयात्री भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। 52 दिवसीय यात्रा 29 जून से शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

अधिकारियों ने बताया कि खतरे की आशंका के मद्देनजर जम्मू के बेस कैंप में ठहरने के केंद्रों, लखनपुर में आगमन केंद्र और राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजमार्ग पर क्षेत्र की घेराबंदी मजबूत कर दी गई है और यात्रा स्थलों के आसपास वाहनों की जांच की जा रही है।

Tags: Amarnath dhamAMARNATH DHAM YATRA 2024
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी बड़े आध्यात्मिक पुरुष यह गुण होना चाहिये विश्व के तमाम नेताओं में : ऑस्ट्रिया के भौतिक शास्त्री

Next Post

उद्धव ठाकरे, शरद पवार और अखिलेश यादव से म‍िलने सीएम जा रही है मुंबई, अंबानी के बेटे की शादी में होंगी शाम‍िल

Next Post
केन्द्र के ख‍िलाफ पूरे बंगाल में 6 अगस्त को होगा विरोध प्रदर्शन : सीएम

उद्धव ठाकरे, शरद पवार और अखिलेश यादव से म‍िलने सीएम जा रही है मुंबई, अंबानी के बेटे की शादी में होंगी शाम‍िल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In