• Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

बेंजामिन एल. ट्लुमटिया मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त

सरकार ने बेंजामिन एल. ट्लुमटिया को मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया

Mochan Samachar by Mochan Samachar
07/03/2024
in देश
0
बेंजामिन एल. ट्लुमटिया मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : श्री बेंजामिन एल ट्लुमटिया ने मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  उन्हें आज यानी 7 मार्च, 2024 को केंद्रीय विद्युत और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री ट्लुमटिया को पद और गोपनीयता की शपथ वर्चुअल माध्यम से दिलाई गई और केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली स्थित विद्युत मंत्रालय के कार्यालय से इसमें शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0016GQ0.jpg

मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) का गठन विद्युत अधिनियम- 2003 के प्रावधानों और मणिपुर व मिजोरम की सरकारों की ओर से जेईआरसी गठित करने को लेकर भारत सरकार को अधिकृत करने के लिए दोनों राज्य सरकारों की ओर से हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओए) के अनुरूप किया गया है। यह दो सदस्यीय आयोग है और हर एक सदस्य संबंधित भागीदार राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, केंद्र सरकार विद्युत अधिनियम- 2003  के प्रावधानों के तहत और एमओए के अनुरूप दोनों पक्षों यानी मणिपुर और मिजोरम से आयोग के सदस्यों की नियुक्ति करती है।

समझौता ज्ञापन (एमओए) के प्रावधानों के अनुसार श्री ट्लुमटिया को मिजोरम की ओर से पांच साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BRKA.jpg

श्री ट्लुमटिया ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस और बी.टेक की पढ़ाई की है। इससे पहले वे मार्च 2022 से मिजोरम के विद्युत और ऊर्जा विभाग में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (वाणिज्यिक) के रूप में कार्यरत थे। वहीं, वे नवंबर, 2014 से मार्च, 2022 तक इसी विभाग में वरिष्ठ कार्यकारी इंजीनियर के पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले श्री ट्लुमटिया नवंबर, 2009 से नवंबर, 2014 तक कार्यकारी अभियंता और साल 2003 से नवंबर, 2009 तक परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे थे।

विद्युत अधिनियम के तहत आयोग के कई प्रमुख कार्य हैं। इनमें राज्य में बिजली का उत्पादन, आपूर्ति, ट्रांसमिशन और व्हीलिंग, थोक बिक्री, थोक या खुदरा के लिए टैरिफ को विनियमित करना, क्योंकि मामला राज्य के अंदर का हो सकता है, वितरण लाइसेंसधारियों की विद्युत खरीद को विनियमित करना, अंतर-राज्य ट्रांसमिशन और विद्युत के व्हीलिंग की सुविधा, ट्रांसमिशन लाइसेंसधारियों, वितरण लाइसेंसधारियों और विद्युत व्यापारियों को लाइसेंस जारी करना, ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों से सह-उत्पादन और विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देना तथा लाइसेंसधारियों और उत्पादन कंपनियों के बीच उत्पन्न विवादों पर अपना निर्णय देना आदि शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036BAE.jpg

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibThe government ordered Benjamin L. Tlumtia appointed as member of Joint Electricity Regulatory Commission for Manipur and Mizoramसरकार ने बेंजामिन एल. ट्लुमटिया को मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया
Previous Post

Railway Protection Force ने ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत 521 से अधिक खोए हुए बच्चों को मिलाया उनके परिवारों से

Next Post

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

Next Post
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In