• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

नैतिक नेतृत्व पर समझौता नहीं किया जा सकता : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने बोधगया स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया, परिवर्तनकारी टेक्नोलॉजी 'सुनहरा अवसर' देती है; जो नागरिकों को प्रौद्योगिकी और नवाचार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/04/2024
in देश
0
नैतिक नेतृत्व पर समझौता नहीं किया जा सकता : उपराष्ट्रपति
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने नेतृत्व में मूल मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया, तथा युवाओं को प्रलोभन और अनैतिक तौर-तरीकों को लेकर आगाह किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  उन्होंने कहा, “नैतिक नेतृत्व पर समझौता नहीं किया जा सकता; नैतिकता से समझौता करने से आप उस तरह का विजेता नहीं बन सकते, जिसे दुनिया सलाम करेगी।”

बोधगया स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के छठे दीक्षांत समारोह में छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने ‘भारत के भविष्य के पथप्रदर्शक’ के रूप में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे जोर देकर कहा, “मैं आपसे एक ऐसे समाज के प्रतिनिधि और दूत बनने का आग्रह करता हूं जहां कानून के शासन का ईमानदारी और कुशलतापूर्वक पालन होता हो।”

देश की समृद्धि और संप्रभुता के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद के महत्व को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से ‘स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी बनाने की अपील की। श्री धनखड़ ने विस्तार से बताते हुए कहा कि ऐसा करने से “हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण सकारात्मक योगदान होगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।”

वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बीच भारत की बढ़ती आर्थिक रफ्तार की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि “हमारी बढ़ती वैश्विक छवि से देश में उत्साह का  वातावरण है।” एक सक्षम इकोसिस्टम और नए परिदृश्यों की उपस्थिति पर जोर देते हुए उन्होंने छात्रों को “भारत की विकास गाथा में नए अध्याय लिखने के लिए प्रतिभा व कौशल का उपयोग करने” के लिए प्रोत्साहित किया।

क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, 6जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी के रूप में भारत की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने युवा प्रतिभाओं के लिए मौजूद “सुनहरे अवसरों” को रेखांकित किया। श्री धनखड़ ने उनसे अपरंपरागत होने और लीक से हटकर सोचने का आग्रह करते हुए कहा, “आश्वस्त रहें कि आप कभी भी विचारों के भूखे नहीं रहेंगे क्योंकि स्टार्टअप इकोसिस्टम असीम अवसर प्रदान करता है।”

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र आर्लेकर; आईआईएम बोधगया के चेयरपर्सन श्री उदय कोटक; भारत के जी20 शेरपा और पूर्व सीईओ, नीति आयोग श्री अमिताभ कांत; आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता एस सहाय और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibThere cannot be compromise on moral leadership: Vice Presidentनैतिक नेतृत्व पर समझौता नहीं किया जा सकता : उपराष्ट्रपति
Previous Post

IBIS पोइला बैशाक का जश्न मनाने के लिए प्रस्तुत करता है “कोलकाता का स्वाद”

Next Post

महाराष्ट्र के पुणे में योग महोत्सव किया गया आयोजित

Next Post
महाराष्ट्र के पुणे में योग महोत्सव किया गया आयोजित

महाराष्ट्र के पुणे में योग महोत्सव किया गया आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.