• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

आरक्षण खत्म करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता : रक्षामंत्री

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/05/2024
in देश
0
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI: भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बुधवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि विपक्षी दल जनता के बीच सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। आरक्षण खत्म करने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। वर्ष 1951 से आज तक 100 से अधिक बार संविधान में संशोधन किया गया, लेकिन उसमें 90 बार संविधान में संशोधन कांग्रेस ने किया।

रक्षामंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से निराधार बातें भाजपा के बारे में कही जा रही हैं, यह ठीक नहीं है। भाजपा धर्म व जाति के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी कामयाबी हासिल करने के लिए राजनीति नहीं की, देश बनाने के लिए राजनीति की है। नेता चुनाव के समय जनता से तरह-तरह के वादे करते हैं। चुनाव बाद वादों को भूल जाते हैं। जब भी मैंने चुनाव लड़ा जनता से कोई वादा नहीं किया। भारत की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट आ गया है। हर जागरूक नेता को इसके प्रति सजग रहने की आवश्यकता है, हम जो कहेंगे वह करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए आगे भी चिंता करता रहूंगा। इससे पूर्व, राजनाथ सिंह ने मोहनलालगंज सीट के उम्मीदवार कौशल किशोर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, विधायक योगेश शुक्ला और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: Defense minister RAJ NATH SINGHreservation
Previous Post

केन्द्रीय गृह सचिव ने आज कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे

Next Post

कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जो CAA खत्म कर दे : PM MODI

Next Post
“21वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है, ये बड़े लक्ष्यों का भारत है” : प्रधानमंत्री

कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जो CAA खत्म कर दे : PM MODI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.