• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

यह देश किसानों का देश है, हमारे किसान देश की शान : अर्जुन मुंडा

मिट्टी की उर्वरा क्षमता को नैसर्गिक तरीके से बढ़ाएं : कृषि मंत्री मुंडा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/12/2023
in देश
0
यह देश किसानों का देश है, हमारे किसान देश की शान :  अर्जुन मुंडा
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा दिल्ली में एग्रीकल्चर टुडे समूह द्वारा आयोजित 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव व अवार्ड्स समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कृषि परिदृश्य में काफी सकारात्मक बदलाव हुआ हैं, जिसमें किसानों व वैज्ञानिकों का अहम योगदान है। यह देश किसानों का देश है, हमारे किसान देश की शान है। किसानों की लंबे कालखंड में उपेक्षा हुई लेकिन मोदी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुंडा ने कहा कि कृषि, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आज भारत अनेक कृषि उत्पादों में नंबर वन है। इन्हें उपजाने वाले हमारे कृषक खुशहाल होंगे, तो देश खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कृषि विकास एवं किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। निःसंदेह हमारा कृषि क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है लेकिन सबको मिल-जुलकर आगे और भी प्रयास करने होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आव्हान किया है कि खोज भी हो, शोध भी हो और आत्मनिर्भरता भी हो, जिसका उद्देश्य यही है कि हर किसान परिवार खुश रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही है जिसने खेती-किसानी करने वाले व मत्स्यपालन एवं पशुपालन करने वाले प्रगतिशील लोगों को पद्मश्री से नवाजा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार पठारी व पहाड़ी इलाकों में दूरस्थ रहने वाले आदिवासी भाइयों-बहनों के उत्थान पर भी फोकस कर रही है, इसीलिए लगभग 24 हजार करोड़ रुपये के बजट के साथ प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) की पहल की गई है, जो कि वोट की राजनीति से बिल्कुल परे हैं। अपने दीर्घ अनुभव से प्रधानमंत्री श्री मोदी देश में लंबे कालखंड से चली आ रही समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ खूंटी (झारखंड) से प्रधानमंत्री ने किया, जो देश में निकल रही है।

श्री मोदी ने दुनिया को इस बात के लिए प्रेरित किया है कि मिल-जुलकर भूखमरी के खिलाफ कैसे लड़ सकते हैं। श्री मुंडा ने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां बताते हुए आयात घटाने के साथ ही निर्यात बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सब अपनी मिट्टी से जुड़े रहे व मिट्टी की उर्वरा क्षमता को नैसर्गिक तरीके से बढ़ाएं। श्री मुंडा ने कहा कि मेक इन इंडिया दृष्टिकोण से प्राकृतिक उत्पादों के प्रति सभी को संवेदनशील होना चाहिए।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: mochan samachaarour farmers are the pride of the country: Arjun MundapibThis country is a country of farmersयह देश किसानों का देश हैहमारे किसान देश की शान : अर्जुन मुंडा
Previous Post

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

Next Post

विश्व बैंक और आर्थिक कार्य विभाग ने  पीपीपी बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया

Next Post
विश्व बैंक और आर्थिक कार्य विभाग ने  पीपीपी बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया

विश्व बैंक और आर्थिक कार्य विभाग ने  पीपीपी बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In