• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को मिले सख्त सजा : PM MODI

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/07/2024
in देश
0
नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को मिले सख्त सजा : PM MODI
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PRIME MINISTER NARENDRA MODI) ने आज (बुधवार) को राज्यसभा (RAJYA SABHA) में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इन चुनावों में हमें देश की जनता की बुद्धिमता पर गर्व होता है। उन्होंने प्रोपेगंडा को परास्त कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते थे कि पेपर लीक (PAPER LEAK) जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो, लेकिन विपक्ष को इसकी आदत है। मैं भारत (BHARAT) के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले, इसके लिए एक्शन लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “देश का दुर्भाग्य है कि संवेदनशील मामलों में जब राजनीति होती है, तो देशवासियों को और खासकर महिलाओं को अकल्प पीड़ा होती है। ये जो महिलाओं के साथ होते अत्याचार में विपक्ष का सेलेक्टिव रवैया है, ये सेलेक्टिव रवैया चिंताजनक है।”

उच्च सदन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं निसंकोच कहना चाहूंगा कि मैंने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एजेंसियों को खुली छूट दे दी है। सरकार कहीं भी हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्हें ईमानदारी के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए। मैं नागरिकों से कहना चाहता हूं कि कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बचकर नहीं निकलेगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद राज्यसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुआ ।

कांग्रेस के कार्यकाल में 10 साल में एक बार किसानों की कर्जमाफी हुई

राज्यसभा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि हमने कृषि को एक व्यापक स्वरूप में देखा है और मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया है। कांग्रेस (CONGRESS) के कार्यकाल में 10 साल में एक बार किसानों की कर्जमाफी हुई और किसानों को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया गया था और 60 हजार करोड़ की कर्जमाफी का इतना हल्ला मचाया था। उसके लाभार्थी सिर्फ तीन करोड़ किसान थे। गरीब किसान का तो नामो-निशान नहीं था। उनको लाभ पहुंच भी नहीं पाया था।

कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बचकर नहीं निकलेगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं निसंकोच कहना चाहूंगा कि मैंने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एजेंसियों को खुली छूट दे दी है। सरकार कहीं भी हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्हें ईमानदारी के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए। मैं नागरिकों से कहना चाहता हूं कि कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बचकर नहीं निकलेगा। “

मणिपुर में लगातार हिंसा की घटनाएं कम होती जा रही हैं

मणिपुर (MANIPUR) की स्थिति पर पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। वहां जो घटनाएं घटीं, 11 हजार से ज्यादा अफआरआई की गई हैं, 500 से ज्यादा लोग अरेस्ट हुए हैं। इस बात को भी हमें स्वीकार करना होगा कि मणिपुर में लगातार हिंसा की घटनाएं कम होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जन-जीवन सामान्य हो चुका हैं। केंद्र और राज्य मिलकर मणिपुर की चिंता कर रहे हैं।

 पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो

पेपर लीक पर पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते थे कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो, लेकिन विपक्ष को इसकी आदत है। मैं भारत के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले, इसके लिए एक्शन लिए जा रहे हैं।

महिलाओं के साथ होते अत्याचार में विपक्ष का सेलेक्टिव रवैया है

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि संवेदनशील मामलों में जब राजनीति होती है, तो देशवासियों को और खासकर महिलाओं को अकल्प पीड़ा होती है। ये जो महिलाओं के साथ होते अत्याचार में विपक्ष का सेलेक्टिव रवैया है, ये सेलेक्टिव रवैया चिंताजनक है। मैं किसी राज्य के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं और न ही कोई राजनीतिक स्कोर करने के लिए बोल रहा हूं। कुछ समय पहले, मैंने बंगाल से आई कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर देखा। एक महिला को वहां सरेआम सड़क पर पीटा जा रहा है, वो बहन चीख रही है। वहां खड़े हुए लोग उसकी मदद के लिए नहीं आ रहे है, वीडियो बना रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जो घटना संदेशखाली (SANDESHKHALI) में हुई, जिसकी तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं, लेकिन बड़े बड़े दिग्गज जिनको मैं कल से सुन रहा हूं, पीड़ा उनके शब्दों में भी नहीं झलक रही है। इससे बड़ा शर्मिंदगी का चित्र क्या हो सकता है? जो लोग खुद को प्रगतिशील नारी नेता मानते हैं, वो भी मुंह पर ताले लगाकर बैठ गए हैं क्योंकि घटना का संबंध उनके राजनीतिक जीवन से जुड़े दल से या राज्य से है।

झूठ फैलाने वालों में सच सुनने की ताकत नहीं

बता दें, राज्यसभा में जब पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे तो विपक्षी सांसदों ने विरोध किया, नारे लगाए और वॉकआउट किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “देश देख रहा है कि झूठ फैलाने वालों में सच सुनने की ताकत नहीं है। जिनमें सत्य का सामना करने का साहस नहीं है, उनमें इन चर्चाओं में उठे प्रश्नों के उत्तर सुनने का साहस नहीं है। वे उच्च सदन (राज्यसभा) का, उच्च सदन की गौरवशाली परंपरा का अपमान कर रहे हैं।”

Tags: PM MODI RAJYA SABHASANDESHKHALI
Previous Post

SENSEX पहली बार हुआ 80 हजार के पार, निवेशकों की संपत्ति में हुई सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी

Next Post

हाथरस घटना पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, घटना की होगी न्यायिक जांच : CM YOGI

Next Post
हाथरस घटना पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, घटना की होगी न्यायिक जांच : CM YOGI

हाथरस घटना पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, घटना की होगी न्यायिक जांच : CM YOGI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In