• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

गुजरात में Citizenship (Amendment) Act 2019 के तहत Pakistan में जन्मे 55 परिवारों को मिली Indian Citizenship

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/12/2024
in देश
0
गुजरात में Citizenship (Amendment) Act 2019 के तहत Pakistan में जन्मे 55 परिवारों को मिली Indian Citizenship
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (Citizenship (Amendment) Act 2019 ) अब दूसरे देशों से आए वहां के अल्पसंख्यक नागरिकों के लिए वरदान बन रहा है। गुजरात (gujrat) के अहमदाबाद में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान (pakistan) में जन्मे और पिछले कई वर्षों से गुजरात में रह रहे 55 परिवारों को भारतीय नागरिकता (Indian Citizenship) दी गई।

भारत के नागरिक बनने पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता कानून की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि यह कानून विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा है। भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के बाद इन लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती थी।

सीएए के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के ऐसे अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे। अल्पसंख्यकों में हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई लोग ही देश की नागरिकता पाने के लिए पात्र होंगे जो इन तीनों देशों में अल्पसंख्यक हैं।

हिसाल कुमारी ने आईएएनएस से कहा, “मैं 2013 में पाकिस्तान से अहमदाबाद आई थी। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि यहां मुझे स्वतंत्रता का असली मतलब समझ में आया। आज, जब मैंने अपना प्रमाणपत्र लिया, तो ऐसी खुशी महसूस हो रही है, जिसे शब्दों में नहीं बता सकती। अब मैं किसी भी दिशा में अपनी करियर को आगे बढ़ा सकती हूं, कहीं भी जा सकती हूं और जो चाहूं वह कर सकती हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं पीएम मोदी और सरकार का धन्यवाद करती हूं, जो हमें यह स्वतंत्रता और अवसर प्रदान कर रहे हैं। यहां आकर मुझे यह महसूस हुआ कि जहां पहले महिलाओं को सीमित दृष्टिकोण से देखा जाता था, अब महिलाएं हर काम में पुरुषों से भी बेहतर कर सकती हैं। उनमें अपार क्षमता है और यह क्षमता अब अधिक स्वतंत्रता के साथ सामने आ रही है।”

अहमदाबाद में पाकिस्तान से आए लोगों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया। इसके बाद इन लोगों की खुशी देखते ही बनती थी। लोगों ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद सामूहिक रूप से “भारत माता की जय” का उद्घोष किया, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर लोग खुशी से झूम उठे।

Tags: Citizenship (Amendment) Act 2019gujratIndian Citizenshippakistan
Previous Post

11 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल

Next Post

12 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल

Next Post
प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को दी बधाई

12 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In