• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पड़ोस में अशांति चिंता का विषय : सीडीएस अनिल चौहान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/08/2024
in देश
0
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान संयुक्तता एवं एकीकरण पर प्रथम त्रि-सेवा सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ की अध्यक्षता करेंगे
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : शेख हसीना के खिलाफ शुरू हुए आरक्षण विरोधी आंदोलन के बाद बांग्लादेश में अस्थिरता पर भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान (India’s Chief of Defence Staff (CDS) General Anil Chauhan) ने पहली बार चिंता जताई है। उन्होंने बांग्लादेश में अशांति, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर चिंताओं को उजागर किया । सीडीएस चौहान ने कहा कि तीन साल से चीन के साथ गतिरोध के बावजूद हमारे पास पूर्व और उत्तर में जीवंत सीमाएं हैं। इसलिए पड़ोसी देश बांग्लादेश में अशांति होना निश्चय ही भारत के लिए भी चिंता का विषय है।

बांग्लादेश की करीब 4000 किमी. लंबी सीमा हाई अलर्ट पर

सीडीएस जनरल अनिल चौहान गुरुवार को दिल्ली में सैन्य गोला-बारूद पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भारत आने के बाद वहां अराजकता का माहौल है, जिसने अब वहां सांप्रदायिक रंग ले लिया है। हिंदुओं के साथ ही वहां दूसरे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो अब पूर्वोत्तर की सीमा से भारत में पलायन करने की ताक में हैं लेकिन सीमा सुरक्षा बल उन्हें वापस बांग्लादेश भेजकर घुसपैठ को नाकाम कर रहे हैं। भारतीय सेना और बीएसएफ भारत से लगती बांग्लादेश की करीब 4000 किमी. लंबी सीमा हाई अलर्ट पर है।

पड़ोस में अशांति चिंता का विषय

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर भारत के सीडीएस जनरल अनिल चौहान का चिंता जाहिर करना काफी अहम माना जा रहा है। पड़ोस में फैली अराजकता के बीच पहली बार जनरल अनिल चौहान ने कहा कि पड़ोस में अशांति चिंता का विषय है। उन्होंने चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि हम पहले से ही पाकिस्तान के साथ छद्म युद्ध में हैं, जो अब पीर पंजाल के दक्षिण में शुरू हो गया है।

विदेशी आयात पर निर्भर नहीं

भारत के पास पहले से ही सुरक्षा चुनौतियां हैं, जिसमें से अब पाकिस्तान के छद्म युद्ध का अचानक जम्मू और कश्मीर के पीर पंजाल रेंज तक विस्तार देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। इस तरह हम दो बड़ी सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, अब हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में अस्थिरता हमारे लिए चिंता का एक और कारण है। सीडीएस ने कहा कि भारत जैसा बड़ा देश सुरक्षा समस्याओं की अधिकता के साथ युद्ध लड़ने और जीविका के लिए विदेशी आयात पर निर्भर नहीं रह सकता है।

Tags: India's Chief of Defence Staff (CDS) General Anil Chauhan
Previous Post

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर व्यक्त किया शोक

Next Post

ELECTION COMMISSION OF INDIA का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पहुंचा श्रीनगर

Next Post
ELECTION COMMISSION OF INDIA का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पहुंचा श्रीनगर

ELECTION COMMISSION OF INDIA का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पहुंचा श्रीनगर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.